{"_id":"572716fc4f1c1b63705cd6bc","slug":"gangster-rockey-murder-gangster-rockey-postmartum-punjab-gangster-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम में सामने आया गैंगस्टर रॉकी के मर्डर का असली सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम में सामने आया गैंगस्टर रॉकी के मर्डर का असली सच
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 May 2016 12:46 PM IST
पंजाब के गैंगस्टर व आजाद नेता रॉकी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में गैंगवार में मारे गए पंजाब के नेता जसविंद्र सिंह उर्फ रॉकी की मौत का असली सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ गया है।
पंजाब के गैंगस्टर जसविंद्र सिंह रॉकी का मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (आईजीएमसी) में बीते दिन हुए पोस्टमार्टम में स्पष्ट हो गया कि रॉकी के माथे पर नजदीक से गोली मारी गई जो आरपार हो गई। इसी से रॉकी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि रॉकी को कातिलों ने तसल्ली से अपने निशाने पर लिया। गाड़ी में इतना सटीक निशाना लगाना किसी शॉर्प शूटर का ही काम हो सकता है।
पंजाब के गैंगस्टर व आजाद नेता रॉकी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश ने कहा कि काफी करीब से माथे पर मारी गई गोली मौत की वजह बनी। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, रॉकी के करीबी मीडिया से बात करने से बचते रहे। आईजीएमसी गेट के बाहर पीबी नंबर की स्कारपियो गाड़ी खड़ी थी, जिसमें जसविंद्र के पहचान के लोग थे। गाड़ी के शीशे काले थे, जिनमें से अंदर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। हालांकि, शिमला पुलिस की क्यूआरटी की टीम भी गेट पर मौजूद रही।
विज्ञापन
पंजाब के गैंगस्टर व आजाद नेता रॉकी की हत्य
- फोटो : अमर उजाला
रॉकी को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले दोनों शूटरों की शिनाख्त हो गई है। पीजीआई में उपचाराधीन रॉकी के ड्राइवर व रिश्तेदार परम पाल पाली ने दोनों शूटरों को पहचानने का दावा किया है। पाली ने हिमाचल पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह शूटरों को पहचानता है। पिस्टल से गोली दागने वाला जयपाल गैंग का मुख्य गैंगस्टर खुद जयपाल और उसके साथ तीर्थ था। पुलिस के मुताबिक पूरा गैंग अंडरग्राउंड है। उनके पास लोकेशन के पुख्ता सुबूत है।
पंजाब के गैंगस्टर व आजाद नेता रॉकी की हत्य
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस ने आगामी छानबीन करते हुए टोल प्लाजा से सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों शूटरों का मिलान कर लिया है। पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। तीन टीमों में से दो पंजाब और एक हरियाणा के लिए तैयार हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जयपाल का गिरोह हरियाणा से भी ऑपरेट करता है। पुलिस ने रविवार को घटनास्थल का दोबारा दौरा किया। इस दौरान फोरलेन कार्य में लगे मजदूरों ने जयपाल और उसके साथी तीर्थ को पहचान लिया है।