अगर आप के पास अब तक गैस कनेक्शन नहीं है, तो ये अच्छी खबर आपके लिए है। आपको फ्री में गैस कनेक्शन मिल सकता है।
गरीब की रसोई तक गैस कनेक्शन पहुंचाने के लिए सरकार की इस योजना को काफी तारीफ मिल रही है। इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री उज्जवला योजना। योजना का एक मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उनकी सेहत की सुरक्षा करना भी है।
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से गरीब महिलाओं को जल्द ही मिट्टी के चूल्हे से आजादी मिल जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खाना पकाने के लिए उपयोग में आने वाले अशुद्ध वातावरण यानी धूंए से छुटकारा दिलाना है।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत अब तक पंजाब में ढाई लाख लोगों को रसोई गैस के कनेक्शन दिए गए हैं, जबकि लुधियाना में 16 हजार लोगों को कनेक्शन मुहैया कराए गए हैं। यह जानकारी योजना के जिला नोडल अफसर हरदेव सिंह ने सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित कांफ्रेंस में दी।
हरदेव ने दावा किया कि कंपनियों के पास सूची के आधार पर आर्थिक तौर पर कमजोर सौ फीसदी लोगों को इस योजना का लाभ पहुंचा दिया गया है। बावजूद इसके स्कीम खुली है,