{"_id":"58df3e724f1c1be53763e124","slug":"four-people-killed-in-explosion-in-potato-warehouse-at-dhuri-of-sangrur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: एक पल में तबाह को गई इस महिला की दुनिया, न सुहाग बचा न इकलौता बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: एक पल में तबाह को गई इस महिला की दुनिया, न सुहाग बचा न इकलौता बेटा
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
Updated Sat, 01 Apr 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
आलू से भरे कोल्ड स्टोर में धमाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस महिला को अभागन कहिए या किस्मत की मार। कुछ ही पलों में इसकी दुनिया उजड़ गई। न सुहाग बचा और न ही इकलौता बेटा। जानिए क्या हुआ था?
संगरूर में आलू के गोदाम में धमाका
घटना पंजाब के संगरूर की है। धुरी में शेरपुर रोड पर स्थित आलू से भरे कोल्ड स्टोर में शुक्रवार को जोरदार धमाका हुआ और 50 फीट ऊंची पांच मंजिला इमारत ढेर हो गई। घटना में कोल्ड स्टोर के फोरमैन परमजीत सिंह, उसके जवान बेटे राजन, कर्मचारी पिंटू और स्टोर में आलू लगाने पहुंचे किसान गुरमीत सिंह निवासी सेखा की मौत हो गई। वहीं 34 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर है।
आलू से भरे कोल्ड स्टोर में धमाका
मलबे के नीचे फोरमैन परमजीत सिंह उसके जवान बेटा राजन भी दबा हुआ था। धमाके की खबर मिलते ही परमजीत की पत्नी रानी पहुंची। वह फूट फूटकर रोते हुए पति और बेटे के लिए आंसू बहाती रही, लेकिन 6 घंटे बाद उसकी जिंदगी तबाह हो गई। पति और बेटे दोनों के शव मिले। यह देखते ही वह बेसुध हो गई। रिश्तेदारों ने उसे संभाला। जब होश आया तो वह टूट चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आलू से भरे कोल्ड स्टोर में धमाका
रानी का पति परमजीत सिंह 10 साल से कोल्ड स्टोर में फोरमैन था। बेटे राजन ने बीए की तो उसे भी स्टोर में बोरियों पर मार्का लगाने पर लगा दिया। हादसे के समय भी राजन बोरियों पर मार्क लगा रहा था। जब उसकी लाश निकली तो हाथ में कलम पकड़ी हुई थी। पति और बेटे के जाने के बाद घर में कोई कमाने वाला नहीं रहा है। रानी की दो बेटियां हैं जिसमें एक की शादी हो चुकी है दूसरी बीए कर रही है।
विज्ञापन
आलू से भरे कोल्ड स्टोर में धमाका
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब ग्यारह बजे धूरी ओवरब्रिज के नजदीक स्थित गुरु नानक कोल्ड स्टोर में जोरदार धमाका हुआ और इमारत ढह गई। सूचना मिलते ही डीसी अमरप्रताप सिंह विर्क, एसएसपी इंदरबीर सिंह, एसडीएम धूरी अमरिंदर सिंह टिवाणा, डीएसपी धूरी करनशेर सिंह, एसएचओ सिटी हरजिंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।