फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Drug smuggler escaped from punjab police Jawans

नशा तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार: आंखों में डाला लाल मिर्च पाउडर, आरोपी को रिकवरी के लिए लाया था चंडीगढ़

Sat, 29 Aug 2026 07:31 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 29 Aug 2026 07:31 PM IST
सार

चंडीगढ़ पुलिस ने खन्ना पुलिस के एएसआई की शिकायत के आधार पर दीपक थापा और उसके कथित मददगारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Drug smuggler escaped from punjab police Jawans
फरार नशा तस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नशा तस्करी के मामले में रिकवरी के लिए लाया गया आरोपी दीपक थापा  बाथरूम जाने के बहाने पंजाब पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी शुक्रवार रात उस समय पुलिस को चकमा देने में कमयाब हो गया जब पंजाब की खन्ना सीआईए की टीम उसे पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ और नशीले पदार्थ की रिकवरी के लिए सेक्टर-38 वेस्ट स्थित उसके घर लेकर आई थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कहते हुए हथकड़ी खोलने को कहा। आरोप है कि हथकड़ी खोलते साथ ही उसने परिजनों की मदद से पुलिस टीम पर हमला करते हुए आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। अचानक हुए हमले के कारण पुलिसकर्मियों को कुछ देर तक दिखाई देना बंद हो गया जिसका फायदा उठाकप आरोपी घर के पीछे की खिड़की से बाहर निकलकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


घटना के बाद खन्ना सीआईए टीम ने मलोया थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। स्थानीय पुलिस के अनुसार, खन्ना पुलिस आरोपी को चंडीगढ़ लेकर आई थी, लेकिन तलाशी और बरामदगी की कार्रवाई से पहले स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई और आपसी समन्वय को लेकर भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस ने खन्ना पुलिस के एएसआई की शिकायत के आधार पर दीपक थापा और उसके कथित मददगारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और पुलिसकर्मियों पर मिर्ची पाउडर डालने में किसकी भूमिका थी।
 

आधा किलो हेरोइन के मामले में सामने आया था नाम
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले खन्ना सीआईए ने एक युवक को करीब आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी मिली, जिसमें सेक्टर-38 निवासी दीपक थापा का नाम भी सामने आया। इसके आधार पर खन्ना सीआईए टीम ने 26 अगस्त की देर रात दीपक थापा को सेक्टर-38 स्थित शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दीपक ने बताया था कि हेरोइन उसके घर में छिपाकर रखी गई है। इसी बरामदगी के लिए टीम उसे लेकर चंडीगढ़ पहुंची थी, लेकिन तलाशी शुरू होने से पहले ही वह फरार हो गया। 

फरार आरोपी पर कई आपराधिक मामले हैं दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दीपक थापा के खिलाफ चंडीगढ़ में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। कुछ मामलों में उसका नाम नाइजीरियाई नशा तस्करों से जुड़े मामलों में भी सामने आने की बात कही गई है। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस अब उसके संभावित ठिकानों और परिचितों की जांच कर रही है।

शहर में नाकाबंदी, तलाश तेज
आरोपी के फरार होने के बाद चंडीगढ़ में कई स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। खन्ना और चंडीगढ़ पुलिस संयुक्त रूप से दीपक थापा की तलाश में जुटी हुई है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed