फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   After Ambala, fraud investigations begin in other districts too; records summoned.

Chandigarh-Haryana News: अंबाला के बाद दूसरे जिलों में भी फर्जीवाड़े की जांच शुरू, रिकॉर्ड तलब

विज्ञापन
- फर्जी जाति प्रमाणपत्रों से ऋण लेने का मामला, 2020 से 2022 तक के लाभार्थियों का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एचएसएफडीसी) से फर्जी जाति प्रमाणपत्रों के आधार पर ऋण लेने का अंबाला का मामला सामने आने के बाद अब सभी जिलों का रिकॉर्ड तलब किया गया है। अंबाला में वर्ष 2020 से 2022 के बीच ऋण वितरण में सामने आई गड़बड़ी की जांच के दौरान आशंका जताई गई है कि इसी तरह के मामले अन्य जिलों में भी हो सकते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मामला संज्ञान में आने के बाद सख्त आदेश दिए हैं।

अब अन्य जिलों में भी इस अवधि के दौरान योजना का लाभ लेने वाले लोगों का रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी है। अंबाला मामले में निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक चंद्र प्रकाश समेत आठ लाभार्थियों के खिलाफ महेश नगर थाने में मामला दर्ज हुआ है। निगम के पंचकूला स्थित अधीक्षक योगेश कुमार की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन


8 लाभार्थियों ने लिए 5.65 लाख रुपये
शिकायत के अनुसार आठ लाभार्थियों को अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित बताकर विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत कुल 5.70 लाख रुपये लिए गए। इनमें चार लोगों को 60-60 हजार, तीन को 75-75 हजार और एक लाभार्थी को एक लाख रुपये का ऋण मिला। जांच में कुछ जाति प्रमाणपत्रों में छेड़छाड़ सामने आने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के अनुसार इस मामले में किसी को भी नहीं बक्शा जाएगा। प्रदेशभर में लाभार्थियों के आवेदन, जाति प्रमाणपत्र, ऋण स्वीकृति और वितरण से जुड़ा रिकॉर्ड मंगाया गया है। रिकॉर्ड की जांच में गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित लाभार्थियों के साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed