{"_id":"6a92e645dcb8dce3000dba68","slug":"drug-smuggler-escaped-from-punjab-police-jawans-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार: आंखों में डाला लाल मिर्च पाउडर, आरोपी को रिकवरी के लिए लाया था चंडीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार: आंखों में डाला लाल मिर्च पाउडर, आरोपी को रिकवरी के लिए लाया था चंडीगढ़
Sat, 29 Aug 2026 07:31 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:31 PM IST
सार
चंडीगढ़ पुलिस ने खन्ना पुलिस के एएसआई की शिकायत के आधार पर दीपक थापा और उसके कथित मददगारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
फरार नशा तस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशा तस्करी के मामले में रिकवरी के लिए लाया गया आरोपी दीपक थापा बाथरूम जाने के बहाने पंजाब पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी शुक्रवार रात उस समय पुलिस को चकमा देने में कमयाब हो गया जब पंजाब की खन्ना सीआईए की टीम उसे पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ और नशीले पदार्थ की रिकवरी के लिए सेक्टर-38 वेस्ट स्थित उसके घर लेकर आई थी।
इसी दौरान आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कहते हुए हथकड़ी खोलने को कहा। आरोप है कि हथकड़ी खोलते साथ ही उसने परिजनों की मदद से पुलिस टीम पर हमला करते हुए आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। अचानक हुए हमले के कारण पुलिसकर्मियों को कुछ देर तक दिखाई देना बंद हो गया जिसका फायदा उठाकप आरोपी घर के पीछे की खिड़की से बाहर निकलकर फरार हो गया।
घटना के बाद खन्ना सीआईए टीम ने मलोया थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। स्थानीय पुलिस के अनुसार, खन्ना पुलिस आरोपी को चंडीगढ़ लेकर आई थी, लेकिन तलाशी और बरामदगी की कार्रवाई से पहले स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई और आपसी समन्वय को लेकर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस ने खन्ना पुलिस के एएसआई की शिकायत के आधार पर दीपक थापा और उसके कथित मददगारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और पुलिसकर्मियों पर मिर्ची पाउडर डालने में किसकी भूमिका थी।

आधा किलो हेरोइन के मामले में सामने आया था नाम
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले खन्ना सीआईए ने एक युवक को करीब आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी मिली, जिसमें सेक्टर-38 निवासी दीपक थापा का नाम भी सामने आया। इसके आधार पर खन्ना सीआईए टीम ने 26 अगस्त की देर रात दीपक थापा को सेक्टर-38 स्थित शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दीपक ने बताया था कि हेरोइन उसके घर में छिपाकर रखी गई है। इसी बरामदगी के लिए टीम उसे लेकर चंडीगढ़ पहुंची थी, लेकिन तलाशी शुरू होने से पहले ही वह फरार हो गया।
फरार आरोपी पर कई आपराधिक मामले हैं दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दीपक थापा के खिलाफ चंडीगढ़ में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। कुछ मामलों में उसका नाम नाइजीरियाई नशा तस्करों से जुड़े मामलों में भी सामने आने की बात कही गई है। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस अब उसके संभावित ठिकानों और परिचितों की जांच कर रही है।
शहर में नाकाबंदी, तलाश तेज
आरोपी के फरार होने के बाद चंडीगढ़ में कई स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। खन्ना और चंडीगढ़ पुलिस संयुक्त रूप से दीपक थापा की तलाश में जुटी हुई है