देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दिल की गहराइयों में एक राज्य ऐसे बसता था, कि वे अकसर यहां जाया करते थे। तस्वीरों में देखिए खास लम्हें....
अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जीवनकाल में हरियाणा के कई यात्राएं कीं। यहां से उनका गहरा नाता था, इसलिए वे यहां जनसभाएं करने आते थे और पार्टी कार्यकर्ताओं के यहां खाना खाते थे। दिल्ली से नारनौल जाते समय वर्ष 1990 में रेवाड़ी में कुछ समय के लिए रुके थे पूर्व प्रधानमंत्री सर्वगीय अटल बिहारी वाजपेयी।
सिरसा में 1988 में आए थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, उस समय नगर निगम पार्षद रहे ओम बहल के घर पर अटल जी।
सन् 1985 की बात है, जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सिरसा आए और महावरी रतुसरिया जनसंघ के घर पर रुके।
2 मई 2004 को भाजपा के रोहतक लोकसभा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु की जनसभा के लिए झज्जर के नेहरू कालेज में आये थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी।