दो दिन की तंगी के बाद आज से एटीएम खुल गए हैं, लेकिन 12 बजे के बाद। वहीं, लोगों को एटीएम से पैसे निकालने के लिए कुछ बातों की ध्यान रखना होगा।
2 of 7
रात 11 बजे चांदपुर में बॉब के एटीएम पर कैश जमा करने के लिए लगी भीड़।
एटीएम से एक कार्ड से लोग प्रतिदिन 2000 रुपये निकाल सकते हैं। यह सीमा 18 नवंबर तक रहेगी और इसके बाद इस सीमा को बढ़ाकर 4000 रुपये कर दिया जाएगा।
लोगों को नकदी में 4,000 रुपए तक ही मिलेंगे और इससे ऊपर की रकम उसके खाते में जमा कर दी जाएगी और वह पूरी की पूरी रकम नकदी में नहीं पा सकता।
जिन लोगों को 4,000 रपए से ज्यादा नकदी की जरूरत है, वह चेक या इलेक्ट्रानिक माध्यमों जैसे आनलाइन बैंकिंग, मोबाइल वालेट, आईएमपीएस, क्रेडिट..डेबिट कार्ड आदि के जरिये इसका भुगतान कर सकता है।
जिन लोगों के पास कोई बैंक खाता नहीं है, वे आवश्यक केवाईसी दस्तावेजों के साथ एक खाता खोल सकते हैं। वहीं, 11 नवंबर की आधी रात तक कई जगहों पर 500 के नोट स्वीकार किए जाएंगे।