फिल्मों में पीठ के उपर चेहरा दिखना आत्मा या भूत के लक्षण होते हैं, लेकिन यहां ये लक्षण एक जिंदा इंसान में हैं। यकीं न हो तो देखिए तस्वीरें।
2 of 6
लुधियाना का रबड़मैन जसप्रीत सिंह कालरा
- फोटो : अमर उजाला
युवक रबडमैन के नाम से जाना जाता है और इसका नाम है जसप्रीत सिंह कालरा। 18 साल का जसप्रीत 180 डिग्री तक गर्दन व कमर और 360 डिग्री पर हाथ घुमा लेता है। जसप्रीत दुनिया में दूसरा सबसे लचीला आदमी है।
3 of 6
लुधियाना का रबड़मैन जसप्रीत सिंह कालरा
- फोटो : अमर उजाला
जसप्रीत के मुताबिक, जब वे 7वीं कक्षा में थे तो क्लास लगाने से बचने के लिए दोस्तों के साथ स्कूल में लगाई गई योग क्लास में पहुंच गए। क्लास में मुझे और मेरे दोस्त को चुन लिया। जसप्रीत बताते हैं कि उसके बाद क्लास में दोस्त तो बस एक दिन ही गया, लेकिन उन्होने रोजाना जाना जारी रखा। 10 कक्षा तक बस मौज मस्ती में ही योग करता। सॉफ्टबॉल, हैंडबॉल और योग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता। इनमें डिस्ट्रिक्ट और स्टेट लेवल पर भी खेला।
एक दिन टीचर्स ने किसी एक खेल को चुनने के लिए कहा, जिसमें मैं अपना कैरियर बना सकूं। खूब सोचा लेकिन योग के अलावा किसी का स्कोप नजर नहीं आया। इसलिए योग को चुना। जसप्रीत का लक्ष्य वर्ल्ड का मोस्ट फ्लेक्सिबल मैन बनने और लिम्का और गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराने का है।
जसप्रीत बताते हैं कि इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए दो बार रिजेक्ट हुआ, फिर भी हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार रबड़ मैन के तौर पर नाम दर्ज कराकर ही दम लिया।