पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 19 मई को मतदान जारी है। सुबह-सुबह से ही बूथों पर लंबी लाइनें लगी हैं। लोग बढ़-चढ़ के मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। पहली बार मतदान कर रहे युवाओं ने भी पूरे उत्साह से मतदान किया। तस्वीरें में देखें...
2 of 6
एकमजीत कौर
- फोटो : अमर उजाला
मोगा के बाघापुराना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जीता सिंह वाला में पहली बार वोट डालने पहुंची एकमजीत कौर का मतदान केंद्र पर जन्मदिन मनाया गया।
3 of 6
हरसिमरन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सहायक रिटर्निग अफसर एवं अन्य स्टाफ एकमजीत से केक कटवाया और तोहफे दिए। फतेहगढ़ साहिब खमानो गांव कमली में पहली बार हरसिमरन सिंह ने मतदान किया। इस दौरान उन्हें प्रमाणपत्र भी दिया।
4 of 6
तृश्वी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
भवानी नगर में तृश्वी शर्मा ने पहली बार मतदान किया। मतदान कर तृश्वी शर्मा काफी खुश नजर आईं। होशियारपुर के श्रीमत्री पार्वती देवी आर्य महिला विद्यालय में महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया पिंक बूथ ।
5 of 6
अनमोल खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मतदान के लिए आ रही बुजुर्ग महिलाओं की मदद के लिए वालंटियर्स भी मौजूद रहीं। मोगा में अनमोल खन्ना ने पहली बार मतदान कर खुशी का इजहार किया। लोकसभा हलका संगरूर के चुनाव में जिला बरनाला के तीनों हलकों में 2500 युवा वोटरों ने पहले वोट का इस्तेमाल किया। इस दौरान उनका उत्साह देखते ही बन रहा था।