फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़: सावन का पहला सोमवार, आस्था के साथ भक्तों में सतर्कता भी दिखी, देखें तस्वीरें

Mon, 06 Jul 2020 02:22 PM IST
ajay kumar नीरज कुमार, चंडीगढ़
नीरज कुमार, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Jul 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
First Sawan somvar, devotees special Worship in shiv temples in Chandigarh

भगवान शिव का प्रिय मास सावन के पहले दिन भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया। कई लोग परिवार के साथ शिवालय पहुंचे। इस दौरान सामाजिक दूरी बनाकर बारी-बारी से जलाभिषेक और दर्शन किए। मंदिर प्रबंधन ने भी भक्तों के लिए सावन के पहले सोमवार पर खास इंतजाम किए हैं। मंदिर कमेटियों ने पूरी तन-मन के साथ सामाजिक दूरी के नियम का पालन करवाया। आइए देखते हैं सावन के पहले सोमवार की कुछ तस्वीरें...

First Sawan somvar, devotees special Worship in shiv temples in Chandigarh

चंडीगढ़ के कई शिव मंदिरों में सामाजिक दूरी के लिए जलाभिषेक स्टैंड भी बनवाए गए हैं। भक्त जलाभिषेक स्टैंड पर लगे ट्रे में जल चढ़ाते और वह जल पाइप के जरिए शिवलिंग पर गिरता है। सेक्टर-29 के बाबा बालकनाथ मंदिर, सेक्टर-22 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मंदिर समेत तमाम मंदिरों में जलाभिषेक स्टैंड लगाए गए हैं। मंदिरों में भक्त एक-एक कर जलाभिषेक करते हुए नजर आए। भगवान के दुग्धाभिषेक के लिए एक बार में सिर्फ एक भक्त ने ही मंदिर में प्रवेश किया।

First Sawan somvar, devotees special Worship in shiv temples in Chandigarh

श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के प्रधान विनोद कुमार चड्ढा ने बताया कि काफी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। साढ़े 10 बजे तक करीब 125 भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन किए। सेक्टर- 22 के श्री सनातन धर्म मंदिर के महासचिव डीपी सूरी ने बताया कि कोविड-19 के कारण भक्तों की सहूलियत के लिए जलाभिषेक स्टैंड बनवाया गया है। उन्होंने बताया कि फल और बेलपत्र नहीं चढ़ाने दिया गया। भक्तों के फलों को अच्छी तरह साफ करने के बाद वितरित कर दिया। सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
First Sawan somvar, devotees special Worship in shiv temples in Chandigarh

मंदिर कमेटियों ने कराया महामृत्युंज्य जाप
चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों से हर कोई परेशान है तो वहीं सावन के पहले सोमवार को भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन के साथ शहर और परिवार को कोरोना से बचाने की कामना की। वहीं चंडीगढ़ की मंदिर कमेटियों ने ट्राइसिटी को कोरोना वायरस से बचाने को लेकर महामृत्युंज्य जाप कराया।

विज्ञापन
First Sawan somvar, devotees special Worship in shiv temples in Chandigarh
chandigarh - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर के प्रधान राकेश पाल मोदगिल ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए मंदिर के पुजारियों ने महामृत्युंज्य का जाप किया। देश के सैनिकों की रक्षा के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। सेक्टर- 28 के खेड़ा शिव मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित ईश्वरचंद्र शास्त्री ने बताया कि महामारी की रोक के लिए मंदिर में विशेष पूजा की गई। यह पूजा पूरे सावन के महीने चलेगी। प्रत्येक सोमवार को विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed