{"_id":"5a13b8b44f1c1b78548be4cd","slug":"fire-in-ludhiana-plastic-factory-building-collapsed-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इमारत ढही और जिंदा दफन हो गए लोग, बेबसी और तबाही का मंजर देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमारत ढही और जिंदा दफन हो गए लोग, बेबसी और तबाही का मंजर देखिए
Tue, 21 Nov 2017 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Tue, 21 Nov 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
फैक्ट्री में आग लगने से ढही 5 मंजिला इमारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इसे कहते हैं बेबसी और तबाही...अचानक आई ऐसी आपदा कि पांच मंजिला इमारत के नीचे जिंदा दफन हो गए लोग, जान बचाने को तड़पते रहे, पर कोई कुछ न कर पाया।
2 of 10
फैक्ट्री में आग लगने से ढही 5 मंजिला इमारत
पांच मंजिला बिल्डिंग का मलबा, उसके नीचे दबे घायलों की चीखों की आवाज, चाहते हुए भी लोग मलबे के नीचे दबे अपनों को बचाने में बेबस नजर आ रहे थे। लोग जिंदगी और मौत में फंसे अपने रिश्तेदारों को आंखों के सामने ही अपनों से दूर होते देख रहे थे। यह हालात थे सोमवार को इंडस्ट्री एरिया में आग के बाद गिरी चार मंजिला बिल्डिंग के मलबे के नीचे दबे लोगों के परिवारों का।
3 of 10
फैक्ट्री में भयानक आग
सब एक दूसरे को भगवान पर भरोसा रखने का हौसला दे रहे थे। लबों पर दुआएं थे और हाथ जुड़ रहे थे बचाने वाले लोगों के आगे। पंजाब के लुधियाना में इंडस्ट्रियल एरिया-ए में सुफियां चौक के नजदीक प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्टरी एमसन्स पालिमर्स में आग लगने के बाद धमाका हुआ और पांच मंजिला इमारत ध्वस्त हो गई। मलबे से अब तक 10 शव निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
फैक्ट्री में भयानक आग
बिल्डिंग गिरने के बाद सब से ज्यादा बुरा हाल नीचे दबे फायर अधिकारियों और मुलाजिमों के परिवार वालों का था। भावाधस के नेता लक्ष्मण द्रविड़ भी इस मलबे के नीचे दबे हुए हैं, जिनके परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल था। जैसे जैसे फायर अधिकारी और मुलाजिमों के परिवार वालों को उनके मलबे के नीचे दबे होने की खबर पहुंची उनके परिवार वाले भी घटना स्थल पर पहुंचने शुरु हो गए। पुलिस को इन के परिवार वालों को संभालना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
5 of 10
फैक्ट्री में आग लगने से ढही 5 मंजिला इमारत
जिला प्रशासन के साथ साथ नेशनल डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स (एनडीआरएफ), स्टेट डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स (एसडीआरएफ) और सेना ने मोर्चा संभाला हुआ है, लेकिन खंडहर इमारत से निकल रहे जहरीले धुएं से बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है। मृतकों की पहचान सीनियर फायर अफसर सेमुअल गिल, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पूर्ण सिंह और पंजाब टैक्सी यूनियन के प्रधान इंद्रपाल सिंह पाल के तौर पर हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।