{"_id":"5a1282364f1c1b4c528b4850","slug":"scissor-found-in-stomach-during-operation-at-pgi-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपरेशन करते हुए मरीज के पेट में दिखी ऐसी चीज, डॉक्टरों के उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन करते हुए मरीज के पेट में दिखी ऐसी चीज, डॉक्टरों के उड़ गए होश
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 21 Nov 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
पेट में छोड़ दी कैंची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टरों की एक टीम मरीज का ऑपरेशन कर रही थी कि उसके पेट में ऐसी चीज नजर आई, देखकर उनके होश उड़ गए। फिर क्या हुआ, जानिए।
पेट में छोड़ दी कैंची
डॉक्टरों की टीम को मरीज के पेट में कैंची मिली, जो पहले हुए एक ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने छोड़ दी थी। मामला पंचकूला का मई 2017 का है, लेकिन पेट में कैंची छोड़ने वाले डॉक्टरों पर अब जाकर केस दर्ज हुआ है। पिंजौर थाने में पंचकूला के जनरल अस्पताल के डॉक्टर्स के बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर तीन डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया है।
पेट में छोड़ दी कैंची
कालका के टिपरा गांव निवासी हेमंत कुमार ने शिकायत में बताया था कि उसके पिता कर्मचंद के पित्ते में पथरी थी। उनका 27 मई को शौरी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन डॉ. विमल शौरी, डॉ. संगीता शौरी व डॉ. अश्वनी ने किया था। ऑपरेशन के दौरान ही कर्मचंद को हेवी ब्लीडिंग शुरू हो गई, जिसके चलते उसे पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट में छोड़ दी कैंची
हेमंत ने आरोप लगाया है कि पीजीआई के डॉक्टर्स ने जब उसके पिता का ऑपरेशन किया तो पता चला कि शौरी अस्पताल के डॉक्टर्स ने ऑपरेशन के दौरान गलत नसें काट दी। उनके जख्म को खुला छोड़ दिया गया। यहां तक की कैंची भी उनके पेट में छोड़ दिया गया। इसके चलते इन्फेक्शन फैल गया और ब्लीडिंग हो गई। इन सभी कारणों से उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
operation
हेमंत की शिकायत पर सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल पंचकूला में डॉक्टरों का एक बोर्ड बनाया गया। बोर्ड ने जांच की और डॉ. शौरी को भी बुलाया गया। इसके बाद बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर पिंजौर पुलिस थाने में शौरी अस्पताल के तीन डॉक्टर्स डॉ. विमल शौरी, डॉ. संगीता शौरी व डॉ. अश्वनी के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है।