Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले 'किसानों' ने उखाड़ा टेंट, हेलीपैड किया क्षतिग्रस्त, पुलिस को दौड़ाया

Tue, 08 Dec 2020 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Dec 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers uprooted tents in Karnal before program of Haryana CM
करनाल में किसानों और ग्रामीणों ने टेंट उखाड़े। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के करनाल में कृषि कानूनों पर सरकार के रुख से नाराज ग्रामीणों और किसानों ने सोमवार रात 10 बजे गांव पाढ़ा में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के स्थान पर लगाए टेंट उखाड़ दिए। साथ ही हेलीपैड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। किसानों ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को भी दौड़ा दिया और कुर्सी-सोफों को भी इधर-उधर फेंक दिया। 

Trending Videos
Farmers uprooted tents in Karnal before program of Haryana CM
कुर्सियां भी बिखेरीं। - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस बल को मौके पर भेजा, हालांकि तब तक ग्रामीण वहां से निकल चुके थे। घटना के बाद अटकलें गर्म हैं कि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द हो सकता है। आठ दिसंबर को गांव पाढ़ा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करना है। 

Farmers uprooted tents in Karnal before program of Haryana CM
बिखरी पड़ीं कुर्सियां। - फोटो : अमर उजाला

गांव में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गईं थी। सोमवार देर रात 10 बजे के करीब अचानक से काफी संख्या में आसपास के गांवों के लोग इकट्ठे होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और पंडाल उखाड़ दिया। उन्होंने कार्यक्रम में रखी कुर्सियां और सोफे इधर-उधर फेंक दिए। सुरक्षा के लिए तैनात 4-5 पुलिस कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए वहां से दौड़ा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers uprooted tents in Karnal before program of Haryana CM
कार्यक्रम के लिए पड़ा टेंट का सामान। - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम रद्द होने की अटकलें
किसान संगठनों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का एलान किया है। ऐसे में गांव पाढ़ा में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। भारी विरोध के बाद चर्चा का बाजार गर्म है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द हो सकता है। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उपायुक्त निशांत यादव का कहना है कि अभी कार्यक्रम रद्द करने पर विचार चल रहा है। मंगलवार सुबह इस पर फैसला हो पाएगा। वहीं एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Farmers uprooted tents in Karnal before program of Haryana CM
- फोटो : अमर उजाला

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पाढ़ा गांव में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे विकास कार्यों का उद्घाटन होना है। वहीं, करनाल शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तीन करोड़ के स्मार्ट एजुकेशन परियोजना की भी शुरुआत करनी है। मुख्यमंत्री को गांव में स्थित पंचदेव तीर्थ पर भी जाना था। जहां केडीबी की ओर से पंचदेव तीर्थ के निर्माण कार्य और सौंदर्यीकरण पर 1.81 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इनमें से अधिकतर पूरे हो चुके हैं और पंचायत विभाग की ओर से गांव में इस तीर्थ पर 26 एकड़ भूमि में मॉडल तालाब बनाया जा रहा है, जिस पर 78 लाख रुपये का खर्च आएगा। साथ ही पाढ़ा गांव में 18 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे महिला कॉलेज के निर्माण कार्यों का भी मुख्यमंत्री को निरीक्षण करना था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed