फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GMCH-32 MBBS Admissions: General UT and NRI seats full; admissions pending for 23 reserved category seats.

Chandigarh News: जीएमसीएच 32- एमबीबीएस एडमिशन में सामान्य यूटी और एनआरआई सीटें फुल, आरक्षित वर्ग की 23 सीटों पर दाखिला बाकी

Tue, 25 Aug 2026 02:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
GMCH-32 MBBS Admissions: General UT and NRI seats full; admissions pending for 23 reserved category seats.
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में सोमवार को नीट-यूजी 2026 के तहत एमबीबीएस दाखिले के लिए पहली काउंसलिंग पूरी हुई। इसमें 380 पात्र अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सामान्य यूटी पूल और एनआरआई श्रेणी की सभी सीटें भर गईं, जबकि आरक्षित वर्ग की 23 सीटों पर दाखिला होना बाकी है। कॉलेज प्रशासन दूसरी काउंसलिंग की तारीख बाद में जारी करेगा।
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस की कुल 200 सीटें हैं। इनमें 30 ऑल इंडिया कोटा, चार केंद्रीय पूल, 10 एनआरआई और 156 सीटें यूटी चंडीगढ़ पूल की हैं। यूटी पूल में 122 सामान्य, 23 एससी और 11 ओबीसी-एनसीएल सीटें निर्धारित हैं। पहली काउंसलिंग में इस बार सामान्य यूटी पूल का कटऑफ 542 अंक रहा, जबकि पिछले साल यह 513 अंक था। यानी इस बार कटऑफ 29 अंक बढ़ा है। आरक्षित वर्ग की 23 सीटों पर दाखिला बाकी है। इन सीटों के लिए दूसरी काउंसलिंग होगी, जिसकी तारीख कॉलेज प्रशासन की ओर से बाद में जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed