फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   selection trial on September 1 for players in Haryana Police badminton and table tennis teams

हरियाणा पुलिस टीम का चयन: एक सितंबर को सुबह छह बजे से मधुबन में होगा ट्रायल, काैन ले सकेगा हिस्सा

Tue, 25 Aug 2026 09:30 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 25 Aug 2026 09:30 AM IST
सार

पुलिस की सभी इकाइयों के प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां के इच्छुक अधिकारियों और कर्मचारियों को चयन ट्रायल की जानकारी दें। साथ ही केवल उन्हीं कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया जाए, जिन्हें संबंधित इकाई से भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
selection trial on September 1 for players in Haryana Police badminton and table tennis teams
haryana police - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा पुलिस की बैडमिंटन और टेबल टेनिस टीम में जगह बनाने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए एक सितंबर को चयन ट्रायल होगा। तीसरे अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन समूह-2026-27 का आयोजन गुजरात पुलिस की मेजबानी में अहमदाबाद में तीन से नौ अक्तूबर तक किया जाएगा। इसी प्रतियोगिता के लिए हरियाणा पुलिस की टीम का चयन किया जाना है।

विज्ञापन


हरियाणा पुलिस खेल की ओर से जारी पत्र के अनुसार चयन ट्रायल एक सितंबर को मधुबन स्थित केंद्रीय खेल अधिकारी कार्यालय में होगा। ट्रायल सुबह सात बजे शुरू होगा। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के अधिकारी-कर्मचारी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। इच्छुक खिलाड़ियों को अपने संबंधित कार्यालय से अनुमति लेकर ट्रायल के लिए भेजा जाएगा। सभी प्रतिभागियों को सुबह छह बजे तक मधुबन में रिपोर्ट करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस की सभी इकाइयों के प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां के इच्छुक अधिकारियों और कर्मचारियों को चयन ट्रायल की जानकारी दें। साथ ही केवल उन्हीं कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया जाए, जिन्हें संबंधित इकाई से भेजा जा सकता है। इसके लिए किसी इकाई को अलग से ‘शून्य रिपोर्ट’ भेजने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन के निदेशक कार्यालय ने भी अकादमी के अधिकारियों, शाखा प्रभारियों और संबंधित कर्मचारियों को इसकी जानकारी देने के निर्देश जारी किए हैं। चयनित खिलाड़ी अक्तूबर में अहमदाबाद में होने वाली अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed