फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FB पर प्यार और 3 बच्चों को छोड़ चली गई बॉर्डर पार, अब पाकिस्तान की 'नापाक' हरकत

Tue, 24 Apr 2018 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़शंकर (होशियारपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़शंकर (होशियारपुर) Updated Tue, 24 Apr 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
facebook love story of indian lady kiran bala, who converted in islam, wedded with pakistani
किरण बाला
फेसबुक पर प्यार और वो तीन बच्चों को छोड़कर बॉर्डर पार चली गई। धर्म बदलकर शादी भी कर ली, लेकिन अब पाकिस्तान ने 'नापाक' हरकत कर दी है।
facebook love story of indian lady kiran bala, who converted in islam, wedded with pakistani
किरण बाला
बात हो रही है पंजाब में होशियारपुर के गढ़शंकर की किरण बाला की, जो अब पाकिस्तान जाकर आमना बीबी बन गई है। उसने पाकिस्तान सरकार को वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन किया था। जिसे वहां की सरकार ने मान लिया और उसके वीजा की अवधि को 30 दिन के लिए बढ़ा दिया। पता चला है कि पंजा साहिब से लाहौर लौटते समय रावी दरिया के निकट से ही किरण बाला अचानक बस से गायब हो गई थी। वह अपना सामान भी बस में ही छोड़ गई थी।
facebook love story of indian lady kiran bala, who converted in islam, wedded with pakistani
किरण बाला
दूसरी ओर, किरण बाला उर्फ आमना बीबी ने पति मोहम्मद आजम के साथ लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें बताया गया है कि उसने दिल्ली में रहते हुए पहले फेसबुक के माध्यम से लाहौर निवासी मोहम्मद आजम से दोस्ती की थी और अब पाकिस्तान आकर रजामंदी से इस्लाम कबूल करके उसने निकाह भी कर लिया है। इसलिए पाकिस्तान सरकार उसे यहां की नागरिकता दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
facebook love story of indian lady kiran bala, who converted in islam, wedded with pakistani
किरण बाला
इस सभी के बीच आमना बीबी बनने के बाद उनके पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के वायरल वीडियो ने खुफिया एजेंसियों को सकते में डाल दिया है। इससे उसके ससुर तरसेम सिंह की उस बात को बल मिल रहा है कि कहीं वह आईएसआई की एजेंट तो नहीं बन हुई थी। वीडियो फुटेज में किरन बाला अपने नए पाकिस्तानी पति मोहम्मद आजम के साथ कोर्ट के बाहर खड़ी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
facebook love story of indian lady kiran bala, who converted in islam, wedded with pakistani
किरण बाला
किरन बाला द्वारा पाकिस्तान में धर्म बदलना और वहीं शादी करने का मामला एसजीपीसी कार्यकारिणी कमेटी में भी चर्चा में है। पता चला है कि जत्थे के साथ जाने के लिए सिफारिश करने वाले श्री हरिमंदिर साहिब के कथित मैनेजर अब विदेश में हैं। एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि मैनेजर ने अब तक कितने लोगों की सिफारिश वीजा लगवाने के लिए की है। जबकि एसजीपीसी के संबंधित हलके के किसी मेंबर ने उसकी सिफारिश नहीं की है। सीधे मैनेजर की ओर से सिफारिश करना भी एजेंसियों को खटक रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed