Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand for improving security and traffic in the markets of Manimajra

Chandigarh News: मनीमाजरा के बाजारों में सुरक्षा और यातायात सुधारने की मांग

Sat, 31 Oct 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Demand for improving security and traffic in the markets of Manimajra

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनीमाजरा। दिवाली सहित त्योहारों के मद्देनजर मनीमाजरा के व्यापारियों ने बाजारों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि भीड़ बढ़ने से चोरी, छीना-झपटी और जाम की समस्या बढ़ जाती है। मोरी गेट बाजार के प्रधान प्रदीप बागरा ने नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और अवैध रेहड़ियों पर रोक लगाने को कहा।

ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना ने ओल्ड रोपड़ रोड बाजार में जाम की समस्या उठाई। उन्होंने सड़कों पर खड़े वाहनों और ई-रिक्शा को यातायात बाधित करने का मुख्य कारण बताया। परवाना ने ट्रैफिक पुलिस से पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात करने और सुचारु यातायात के लिए विशेष व्यवस्था की मांग की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से समाधि गेट और जामा मस्जिद के पास पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित करने की अपील की। व्यापारियों का मानना है कि इन प्रयासों से चोरी और जाम पर रोक लगेगी, जिससे यातायात सुचारु रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed