सीबीएसई का इंग्लिश का पेपर अच्छे नंबरों से क्लीयर करना चाहते हैं, तो ये पांच नंबरी फॉर्मूला अपनाकर सफलता हासिल कर सकते हैं, कोचिंग की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। टिप्स जानने के लिए क्लिक करें।
2 मार्च को अंग्रेजी का पेपर है। अंग्रेजी का पेपर थोड़ा लंबा होता है, इसलिए बच्चों को खास तैयारी करनी पड़ेगी। लेकिन उनकी शिकायत रहती है कि पेपर आता तो था, पर समय के अभाव में पूरा नहीं कर पाए। इसलिए स्टूडेंट्स को रणनीति बनाकर चलना होगा, ताकि कोई सवाल नहीं छूटे। अमर उजाला की इस खास सीरीज में आज अंग्रेजी विषय की अध्यापिका संगीता छाबड़ा द्वारा दिए गए कुछ ऐसे टिप्स पढ़िए, जो अंग्रेजी के पेपर में अच्छे मार्क्स लाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
रीडिंग के लिए मिलने वाले समय का करें सदुपयोग
अंग्रेजी का पेपर लंबा होता है, इसलिए शुरू के 15 मिनट पेपर को अच्छे से पढ़ें और समय को ध्यान में रखते हुए सभी प्रश्न बांट लें। इसके बाद बगैर एक पल गंवाए लिखना शुरू कर दें।
पैसेज के सवालों को पहले पढ़ें
अनसीन पैसेज बनाने से पहले उसके सवालों को पढ़ें और फिर पैसेज पढ़ें। सवालों के जवाब जैसे जैसे मिलते जाएं, उन्हें अंडरलाइन कर दें और फिर लिख लें। इस तरह आपका समय भी बचेगा।
स्पेलिंग्स का रखे खास ध्यान
अंग्रेजी के पेपर में स्पेलिंग का पूरा ध्यान रखें। भले ही आपका आंसर कितना भी बढ़िया क्यों न हो, लेकिन गलत स्पेलिंग से आपके नंबर कट सकते हैं। सवाल में जितना पूछा जाए सिर्फ उतना ही लिखें। कहानी लिखने की जरूरत नहीं है। आपका जवाब कसा हुआ होना चाहिए। ओवर राइटिंग बिल्कुल भी न करें।