{"_id":"5c3d7f3ebdec22737d20b682","slug":"e-passport-service-against-loan-defaulters-of-india-passport-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट बनवाना है, पर क्या आप ये नया नियम जानते हैं...अब पूरी करनी होगी एक शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट बनवाना है, पर क्या आप ये नया नियम जानते हैं...अब पूरी करनी होगी एक शर्त
Wed, 16 Jan 2019 09:13 AM IST
खुशबू गोयल
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 16 Jan 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
passport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट बनवा लिया है या बनवाने की सोच रहे हैं तो ये नया नियम जरूर जान लें। इस शर्त को जल्दी ही लागू कर दिया जाएगा, इग्नोर की तो पछताएंगे।
passport
विजय माल्या, मेहुल चोकसी, नीरव मोदी सरकार की आंखों में धूल झोंककर विदेश भाग गए, लेकिन अब कोई नया माल्या, मोदी या चोकसी विदेश नहीं भाग सकेगा। विदेश मंत्रालय ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने जा रहा है। लोन डिफाल्टरों का डाटा ई-पासपोर्ट में समाहित होगा। इस डाटा से छेड़छाड़ भी संभव नहीं हो सकेगी। यह व्यवस्था सितंबर से लागू होने जा रही है।
पासपोर्ट
बता दें कि यदि किसी के ऊपर अधिक लोन आदि बकाया है तो विदेश जाने के लिए उसे विदेश मंत्रालय से अनुमति लेनी होगी। माल्या, चोकसी आदि के विदेश भागने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया तो सरकार ने उन पर शिकंजा यहीं से कसा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। भविष्य में सरकार कटघरे में न खड़ी हो, इसे देखते हुए विदेश मंत्रालय ने नई तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
passport
- फोटो : demo pic
वर्षों से ई-पासपोर्ट की मांग की जा रही थी, जो इस मुद्दे के कारण अब लागू की जा रही है। पहले ई-पासपोर्ट केवल छेड़छाड़ व सुरक्षा के दृष्टिकोण से जारी किया जा रहा था, लेकिन अब इसके कुछ नियमों में और बदलाव हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक ई-पासपोर्ट में संबंधित व्यक्ति का पूरा डाटा बायोमीट्रिक होगा। इसमें पासपोर्ट के दौरान लगाए गए सभी डॉक्यूमेंट दिखेंगे।
विज्ञापन
इंडियन पासपोर्ट
सूत्रों के मुताबिक, जितने भी मोटे बकायेदार हैं, उनका डाटा भी ई-पासपोर्ट में फीड किया जाएगा। दूसरी ओर, जिस तरह पुराने एटीएम कार्ड बदले जा रहे हैं। उसी तरह पासपोर्ट को भी ई-पासपोर्ट के लिए जमा कराना पड़ सकता है। फिलहाल, विदेश मंत्रालय ने ई-पासपोर्ट का जिम्मा नासिक स्थित इंडिया सिक्योरिटी प्रेस को दिया है। इसी ओर से टेंडर जारी किए जाएंगे।