फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   13 programs scheduled in Seva Sankalp Abhiyan, responsibilities assigned to ministers and officials13 programs scheduled in Seva Sankalp Abhiyan, responsibilities assigned to ministers and officials

Chandigarh-Haryana News: सेवा संकल्प अभियान में 13 कार्यक्रम तय, मंत्रियों व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी साैंपी

विज्ञापन
- 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा अभियान, सेवा गतिविधियों के साथ सरकार के काम जनता तक पहुंचाने की तैयारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के लिए 13 कार्यक्रम निर्धारित कर जिम्मेदारियां तय की हैं। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने संयोजक और सह-संयोजक नियुक्त किए हैं। अभियान के दाैरान सेवा गतिविधियों के साथ सरकार के काम जनता तक पहुंचाए जाएंगे।

अभियान में आशीर्वाद का दीया की जिम्मेदारी मंत्री राजेश नागर और पूर्व सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल को, 25 करोड़ युवा सपनों का भारत का दायित्व सुनील इंजीनियर व सुनीता दुग्गल को दिया गया है। नमो सेवा गाथा की जिम्मेदारी मंत्री महीपाल ढांडा और प्रदीप जैन को दी गई है। आंगन का उत्सव में मंत्री राव नरबीर सिंह, अजय खंडिया, दीपक मंगला और गुरप्रीत कौर जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन


कहानी बदलाव की में श्रुति चौधरी, निताशा सिहाग और रिचा पाहवा को जिम्मेदारी दी गई है। सेवा मेरा योगदान में मंत्री विपुल गोयल, कृष्ण पंवार, लतिका शर्मा और रविंद्र बलियाला, जबकि सेवा सेतु अभियान में रणबीर गंगवा, गोपाल शर्मा, हरविंद कोहली और महेश चौहान को जिम्मेदारी मिली है। रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज और जन सेवक महाकुंभ की जिम्मेदारी मंत्री आरती राव, लक्ष्मण यादव, नागेंद्र शर्मा, डॉ. अरविंद शर्मा, अमरपाल राणा, संदीप श्योराण, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मंत्री अनिल विज आदि को साैंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed