{"_id":"584ce7234f1c1b733a2c3307","slug":"due-to-note-ban-people-using-many-ways-to-convert-black-money-into-white-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OMG! इस तरीके से भी काले धन को बनाया जा रहा सफेद, देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OMG! इस तरीके से भी काले धन को बनाया जा रहा सफेद, देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Sun, 01 Jan 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
बैंक में उपभोक्ताओं की लगी कतार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद काले धन को सफेद करने के लिए लोग कई तरह से तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही एक और जुगाड़ लगाया जा रहा है, खुद देख लिजिए।
बैंक के बाहर लगी ग्राहकों की कतार
ब्लैक मनी वाले वे कारोबारी जिनकी खेतिहर जमीन भी हैं, वे फर्जी तरीके से जे फार्म निकलवा रहे हैं। जे फार्म पर कुछ प्रतिशत कमीशन का खेल चल रहा है। इसमें छोटे किसान से लेकर मंडी आढ़ती, एंट्री गेट वाले तक शामिल हैं। फर्जी एंट्री भी करवाई जा रही है। इन दिनों कमेटी कार्यालय में जे फार्म की एंट्री जबरदस्त बढ़ोतरी पर है।
बैंकों और एटीएम में लगी लाइनें
- फोटो : अमर उजाला
जे फार्म एक तरह से एक नंबर में फसल बेचने की रसीद है। यह रसीद लेकर फिर किसान कम कारोबारी अपने सीए के पास ले जाकर रोकड़ में एंट्री करवा रहे हैं। दरअसल जमीन -जायदाद वाले कारोबारी मंडियों में आने वाले छोटे किसानों को उनके नाम से फसल मंडी में लाने की एंट्री करवा रहे हैं। वह एंट्री से लेकर आढ़ती की दुकान पर बेचने तक जिसे जे फार्म दिलवाना है उस जमीन जायदाद वाले कारोबारी के नाम की एंट्री करवा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों और एटीएम में लगी लाइनें
जब फसल बिक जाती है तो उसे पक्की रसीद मिल जाती है यानी जे फार्म मिल जाता है। उस जे फार्म को वह किसान संबंधित कारोबारी को दे देता है। उस पर वह अपना कुछ खर्च ले लेता है। इस मामले में मंडियों में फसल लेकर आने वाले ट्रैक्टर चालक व अन्य वाहन चालक भी अच्छी कमाई कर रहे हैं। बड़े खरीदार जिनके पास दो नंबर का पैसा है यानी जिनकी मनी व्हाइट नहीं है वे पुराने नोट लेने पर किसानों को 200 रुपये क्विंटल के हिसाब से अधिक भाव दे रहे हैं।
विज्ञापन
बैंकों और एटीएम में लगी लाइनें
- फोटो : amar ujala
उदाहरण के तौर पर इन दिनों कपास के भाव हिसार मंडी में 52 सौ रुपये प्रति क्विंटल है मगर जो किसान पुराने नोट स्वीकार कर रहे हैं उन्हें खरीदार 54 सौ रुपये प्रति क्विंटल के रेट के पैसे दे रहे हैं। इससे खरीदार की मनी कम खर्च में व्हाइट हो रही है। आढ़ती की पेमेंट करंट एकाउंट में से ट्रांजेक्शन करवा देता है। मोटे लेनदेन में व्हाइट मनी होने के बाद वापस लेनदेन हो जाता है।