{"_id":"5a4f1fbb4f1c1b09788b6a33","slug":"driving-licence-rules-changed-vehicle-ragistration-certificate-rules-changed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदल गए ड्राइविंग लाइसेंस और RC बनवाने के 10 नियम , एक नहीं कई फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल गए ड्राइविंग लाइसेंस और RC बनवाने के 10 नियम , एक नहीं कई फायदे
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी बनवाने के कई नियम बदल गए हैं। इनसे लोगों को एक नहीं कई फायदे होंगे और कई परेशानियों से निजात मिल जाएगी।
driving
- फोटो : सांकेतिक चित्र
ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाना अब पहले से आसान हो जाएगा। रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथारिटी (आरएलए) अब कम पढ़े-लिखे या अशिक्षित लोगों या कंप्यूटर की जानकारी न रखने वालों की सुविधा के लिए वायस सिस्टम शुरू करने जा रहा है। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन टेस्ट की मंशा से यह सुविधा शुरू की जा रही है।
ड्राइविंग प्रशिक्षण
इस सुविधा की शुरुआत के पीछे मकसद यह है कि वायस सिस्टम की मदद से कम पढ़े-लिखे लोग और कंप्यूटर की अधिक जानकारी न रखने वाले भी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए होने वाला टेस्ट पास कर सकें। एनआईसी की ओर से वायस सिस्टम साफ्टवेयर डेवलप किया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरएलए में डीएल बनवाने के लिए कंप्यूटर पर होने वाले ऑनलाइन टेस्ट में यह साफ्टवेयर प्रयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टीयरिंग व्हील पकड़ने का तरीका।
- फोटो : Amar Ujala
ई-संपर्क केंद्रों पर भी शुरू होगा अप्वाइंटमेंट सिस्टम
ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी बनाने में सहूलियत के लिए आरएलए ने पिछले दिनों ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम शुरू किया था। इसी कड़ी में अब आरएलए की ओर से ई संपर्क केंद्रों पर भी यह सेवा शुरू की जा रही है। जिन लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना नहीं आता, वह अपने नजदीकी ई संपर्क केंद्र पर जाकर डीएल बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। डीएल व आरसी के लिए ई संपर्क केंद्र पर जाकर ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं।

ड्राइविंग
ई-रिक्शा के लिए बनेंगे ऑफ लाइन लाइसेंस
यूटी प्रशासन ने ई-रिक्शा पॉलिसी लागू की है। पॉलिसी के मुताबिक शहर में केवल 1500 ई-रिक्शा रजिस्टर्ड कराए जा सकते हैं। इसके लिए पॉलिसी में शर्त शामिल की गई है। एसटीए ने ई-रिक्शा के लिए 44 मॉडल को मंजूरी दी गई है, लेकिन ई रिक्शा के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में लोगों को दिक्कत हो रही है। वायस सिस्टम शुरू होने से चालक को ई रिक्शा के लिए लाइसेंस बनवाने में आसानी होगी।