जोहड़ की खुदाई चल रही थी। जैसे ही फावड़ा मारा, एक ऐसी चीज निकलकर सामने आई गई, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। देखिए तस्वीरें...
2 of 7
कार में मिले युवक और युवती के शव
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। नेशनल हाईवे 73 अंबाला जगाधरी रोड पर भंभौली के नजदीक जोहड़ की खुदाई में कार मिली। उसमें मिले दोनों कंकाल की शिनाख्त हो गई है। ये शव कोतरखाना की अंजु और नरेश के हैं। अंजू के बेटे हिमांशु की शिकायत पर थाना छप्पर में अगस्त 2016 को नरेश के खिलाफ उसकी मां को भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया था।
3 of 7
कार में मिले युवक और युवती के शव
पुलिस अनुमान लगा रही है कि कार जोहड़ में गिर गई होगी, जिससे दोनों की मौत हो गई। नहर में मिली कार में पुरुष के कंकाल और उसके कपड़ों से पुलिस को एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला था, जो कोतरखाना के नरेश नाम के व्यक्ति का था। कार के नंबर व डीएल के आधार पर पुलिस ने कोतरखाना गांव में आकर जांच-पड़ताल की तो पता चला कि नरेश के खिलाफ थाना छप्पर में ही कोतरखाना की ही अंजू को भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया था।
4 of 7
कार में मिले युवक और युवती के शव
पुलिस अंजू के बेटे हिमांशु को मौके पर लेकर आई। हिमांशु ने महिला के कंकाल के कपड़ों के आधार पर इसकी शिनाख्त अपनी मां अंजू के रूप में की। पता चला कि अंजू और नरेश दोनों शादीशुदा थे। अंजू की उम्र करीब 40 साल और नरेश की 42 साल थी। अंजू के एक लड़का और एक लड़की है। वहीं, नरेश के चार लड़के और एक लड़की है। पुलिस के अनुसार इन दोनों के बीच में प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
5 of 7
कार में मिले युवक और युवती के शव
अगस्त 2016 को नरेश अंजू को लेकर भाग गया था। इसके बाद अंजू के बेटे की शिकायत पर नरेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि जिस जगह कार गिरी, वह एक जोहड़ था। समय गुजरने के साथ-साथ उसमें पानी सूखता चला गया और जोहड़ में दलदल हो गई। कोई हादसा न हो इसलिए उसमें मिट्टी गिरा दी गई। सड़क चौड़ी करने के लिए दो-तीन दिन पहले यहां की खुदाई शुरू की गई थी।