{"_id":"5b125fa14f1c1bda6e8b5d01","slug":"dope-test-must-for-arms-license-indian-government-new-rules-for-arms-licence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हथियार का लाइसेंस बनवाना है या रिन्यू करना है, पूरी करनी होगी ये नई शर्त...वरना पछताएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार का लाइसेंस बनवाना है या रिन्यू करना है, पूरी करनी होगी ये नई शर्त...वरना पछताएंगे
Sun, 17 Jun 2018 09:49 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपके पास हथियार है और उसका लाइसेंस बनवाना है या रिन्यू कराना है तो अब आपको एक नई शर्त पूरी करनी होगी। नजरअंदाज किया तो न तो लाइसेंस बनेगा और न ही लाइसेंस रिन्यू होगा। लाइसेंस कैंसिल भी हो सकता है, अगर इस नियम को फॉलो करने में फेल हो गए तो। गृह मंत्रालय के निर्देशों पर संबंधित विभागों को नए नियम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
2 of 7
गन शॉट
गृह मंत्रालय के आदेशों पर अब हथियारों का लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए डोप टेस्ट कराना होगा। इसके लिए पंजाब में राज्य सेहत विभाग ने आर्म्स लाइसेंसों के लिए अनिवार्य किए डोप टेस्ट की निर्धारित फीस के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आर्म्स लाइसेंस के लिए सरकारी अस्पतालों में होने वाले इस डोप टेस्ट के लिए 1500 रुपये फीस निर्धारित की गई है। डोप टेस्ट सरकारी अस्पतालों में ही होगा। प्राइवेट अस्पतालों के टेस्ट को प्रशासन नहीं मानेगा।
3 of 7
gun
ऐसे में असलहा लाइसेंस रिन्यू कराना लोगों को महंगा पड़ रहा है। डोप टेस्ट में फेल होने के बाद कई लोग लाइसेंस दौड़ से बाहर हो रहे हैं। इस कड़ी में अब तक फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में 258 लोगों ने असलहा लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए डोप टेस्ट दिया, जिनमें से 30 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी रिपोर्ट सिविल अस्पताल से डीसी आफिस जाएगी, उसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
gun
सरकार यह पहले ही साफ कर चुकी है कि जो डोप टेस्ट में फेल होगा, उसका लाइसेंस रिन्यू नहीं होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जुलाई 2016 में बनाए गए रूल को पंजाब में लागू नहीं किया गया था। जबकि गृह विभाग पंजाब ने लाइसेंस के लिए पहले हिदायतें जारी की थी, जिसके बाद जाकर पंजाब द्वारा इसे वर्ष 2018 में लागू किया गया और इसका हर व्यक्ति को पालन करना होगा।
विज्ञापन
5 of 7
असलहा
- फोटो : amar ujala
सरकार को तरफ से भेजे गए लेटर में बताया गया है कि आर्म्स एक्ट 1959 एंड रूल्स 2016 के नंबर 11 के (जी) के अनुसार प्रार्थी का असलहा लाइसेंस बनाने या रिन्यू करने के लिए डोप सर्टिफिकेट लेना यकीनी बनाया जाए। इसके तहत अगर कोई डोप टेस्ट में पाजिटिव पाया जाता है तो उसका असलहा लाइसेंस कैंसिल कर दिया जाएगा। जो 30 पॉजीटिव पाए गए हैं, उन पर जल्द गाज गिरेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।