{"_id":"6ac2be276cb1a21efa00d7eb","slug":"seven-day-dhenumanas-gau-katha-begins-in-cambwala-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1140987-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कैंबवाला में सात दिवसीय धेनुमानस गौकथा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कैंबवाला में सात दिवसीय धेनुमानस गौकथा शुरू
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ हुआ कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लगाए जय गोमाता के जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। श्री गोपाल गोलोक धाम रामेश्वरी भक्त आश्रम ट्रस्ट की कैंबवाला शाखा की ओर से पितृ पक्ष के अवसर पर रविवार को सात दिवसीय धेनुमानस गौकथा का शुभारंभ किया गया। कथा 10 अक्तूबर तक रोजाना दोपहर एक से शाम पांच बजे तक चलेगी। कथा में गोपाल मणि महाराज प्रवचन कर रहे हैं। शुभारंभ के अवसर पर सकेतरी शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालुओं ने जय गोमाता के जयकारे लगाए। यात्रा कथा स्थल श्री गोपाल गोलोक धाम कैंबवाला पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कथा स्थल पर भजन-कीर्तन के बाद गोपाल मणि महाराज ने कथा सुनाई। गौ माता की महाआरती हुई और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद व भंडारे की व्यवस्था की गई।