फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पढ़ें...राम रहीम के बारे में 5 चौंकाने वाले खुलासे, जेल जाने के बाद पहली बार बोला 'बाबा'

Sun, 17 Jun 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 17 Jun 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
 dera sacha sauda chief ram rahim first statement from sunariya jail rohtak
राम रहीम - फोटो : self
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जेल जाने के बाद पहली बार बाबा का बड़ा बयान भी सामने आया है। सुनारिया जेल से पैरोल पर बाहर आए दुष्कर्म के दोषी रोहतक निवासी किशन शर्मा ने डेरामुखी के बारे मीडिया को अहम जानकारी दी।
 dera sacha sauda chief ram rahim first statement from sunariya jail rohtak
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
रोहतक के पाडा मोहल्ला निवासी किशन शर्मा ने बताया कि वह जेल से पंद्रह दिन पूर्व ही पैरोल पर छूटा था। शुक्रवार को उसके पैरोल का अंतिम दिन था। जेल जाने से पूर्व मीडियाकर्मियों से बात करते हुए किशन शर्मा ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व जेल में बंद कलाकारों के बीच गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें राम रहीम ने भी भाग लेने की इच्छा जाहिर की थी।
 dera sacha sauda chief ram rahim first statement from sunariya jail rohtak
Ram Rahim
जेल प्रशासन की मंजूरी के बाद रामरहीम ने अपने गुरू को समर्पित दो भजन एक तीन मिनट जबकि दूसरा करीब पांच मिनट का सुनाया था। भजन सुनाते समय रामरहीम की आंखों में दर्द था। राम रहीम का कहना था कि इंसान गलतियों का पुतला है। मैंने इतनी बड़ी गलती नहीं की थी, जितनी मुझ पर थोपी गई है। जेल में बंद कलाकारों की भी रामरहीम ने हौसला अफजाई किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
 dera sacha sauda chief ram rahim first statement from sunariya jail rohtak
ram rahim
किशन ने बताया कि राम रहीम को अभी भी बिल्कुल अलग बैरक में रखा जाता है, हालांकि पांच अन्य कैदी भी उनके साथ रहते हैं। जेल में राम रहीम को वीआईपी सुविधा देने की बात से इनकार किया। राम रहीम की दिनचर्या अन्य बंदियों की तरह ही होती है। इस संबंध में जेल के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया मगर बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
 dera sacha sauda chief ram rahim first statement from sunariya jail rohtak
ram rahim
पब्लिक से बातें शेयर करना चाहता है राम रहीम
किशन ने दावा किया उसकी सिर्फ कार्यक्रम के दौरान ही राम रहीम से मुलाकात हुई थी। राम रहीम ने कहा था कि वह लोगों ने अपनी बात शेयर करना चाहता है। बताया कि अब जेल में बंद करीब चालीस प्रतिशत बंदी राम रहीम को पसंद करते हैं। जबकि बाकी राम रहीम का विरोध करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed