अगर आप क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं और चेक से उसकी पेमेंट करते हैं तो ध्यान दें, अब व्यवस्था बदल गई है। देख लीजिए वरना पछताएंगे आप।
दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड की पेमेंट चेक से करना अब महंगा पड़ेगा। एसबीआई चंडीगढ़ के एक अधिकारी ने बताया अब 2000 रुपए से कम का पेमेंट चेक से करने पर 100 रुपए की अतिरिक्त फीस देनी होगी। इस फैसले का एक अप्रैल से लागू कर दिया गया है।
3 of 6
एसबीआई का एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारी ने बताया कि अकसर कंपनी को चेक के जरिए छोटी पेमेंट के मामले में कई विवाद झेलने पड़ते हैं। इस चक्कर में ग्राहकों को भी परेशानी होती थी, वहीं एसबीआई कार्ड एक फाइनेंस कंपनी है। यह एसबीआई का हिस्सा नहीं है। इसलिए चेक कलेक्ट करने और क्लियर करने के लिए बैंक को इन्हें पैसे चुकाने पड़ते हैं। इससे बचने के लिए यह फैसला लिया गया।
4 of 6
भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम के बाहर पैसा निकालने के लिए लगी कतार।
एसबीआई क्रेडिट कार्ड यूज करने वाले लोग चेक के अलावा अन्य तरीकों से भी पेमेंट करते हैं। जिनके पास एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ बैंक में अकाउंट भी है। उनके चेक क्लीयर करने के लिए नहीं भेजे जाते, बल्कि इंट्राबैंक ट्रांसफर से पेमेंट हो जाती है। वहीं जो एसबीआई के नहीं हैं, उन पर फीस लगती है। भले ही वह ब्रांच में काउंटर पर ही क्यों न जमा कराए गए हों।
5 of 6
एसबीआई में उमड़ी भारी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
तीन तरह से कर सकते हैं पेमेंट: एनईएफटी, पेमनेट पे ऑनलाइन, वीजा क्रेडिट कार्ड पे, ऑनलाइन एसबीआई, एसबीआई मोबाइल बैंक, इलेक्ट्रॉनिक बिल पेमेंट, नेशनल ऑटोमेटेड क्लीयरिंग हाउस, एसबीआई ऑटो डेबिट, डेबिट कार्ड और मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन पेमेंट की जा सकती है। किसी भी एसबीआई के बैंक या एटीएम के ड्रॉप बॉक्स में आप एसबीआई कार्ड पेमेंट का चेक डाल सकते हैं।