फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DIG Bhullar Story: जेल में डीआईजी भुल्लर की पहली रात करवटें बदलते कटी... उनके बैरक में ये दो आईपीएस भी हैं बंद

Sun, 19 Oct 2025 11:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Oct 2025 11:34 AM IST
सार

पंजाब सरकार के गृह विभाग ने रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सीबीआई की ओर से उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद की गई है। आदेश में कहा गया है कि भुल्लर का निलंबन 16 अक्तूबर से प्रभावी माना जाएगा। 

विज्ञापन
DIG Bhullar first night in Burail jail was spent tossing and turning
DIG Bhullar - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीआईजी भुल्लर इस समय बुड़ैल जेल के बूढ़ा बैरेक में है। जेल के अफसरों की मानें तो भुल्लर पहली रात करवटें बदलते रहे। उनकी पहली रात मुश्किल से कटी। जेल में उन्हें स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत होने पर दवाईयां भी दी गई, जो उन्हें रोजाना खानी पड़ती थी। 

भुल्लर जिस बैरेक में बंद है, उसी में पूर्व आईपीएस जहूर जैदी बंद हैं व एक अन्य पूर्व आईपीएस मालविंदर सिंह सिद्धू भी बंद हैं। सिद्धू पर अपने दामाद की हत्या करने का आरोप है।
DIG Bhullar first night in Burail jail was spent tossing and turning
डीआईजी के घर मिली नकदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीआईजी भुल्लर निलंबित, सीबीआई की कार्रवाई के बाद गृह विभाग ने जारी किया आदेश
पंजाब सरकार के गृह विभाग ने रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सीबीआई की ओर से उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद की गई है। आदेश में कहा गया है कि भुल्लर का निलंबन 16 अक्तूबर से प्रभावी माना जाएगा। 
DIG Bhullar first night in Burail jail was spent tossing and turning
डीआईजी के घर मिली नकदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह आदेश पंजाब सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आलोक शेखर ने जारी गए हैं। विभाग ने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय, मुख्यमंत्री पंजाब के प्रमुख सचिव, डीजीपी पंजाब और भुल्लर समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को आदेशों की कॉपी भेज दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
DIG Bhullar first night in Burail jail was spent tossing and turning
डीआईजी का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आदेश के अनुसार डीजीपी पंजाब की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है जिसमें कहा गया था कि सीबीआई ने 16 अक्तूबर को भुल्लर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 7ए के तहत गिरफ्तार किया था। 
 
विज्ञापन
DIG Bhullar first night in Burail jail was spent tossing and turning
डीआईजी के घर मिले डेढ़ किलोग्राम सोना, डायमंड समेत अन्य गहने - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गिरफ्तारी के बाद से वह 48 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में हैं जिसके चलते नियमों के तहत उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। भुल्लर को सीबीआई चंडीगढ़ ने वीरवार को एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में मोहाली से गिरफ्तार किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed