एक गुरु जिनके देश दुनिया में करोड़ों फॉलोअर हैं, उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया है। जानिए कौन हैं ये और इनके बारे में सब कुछ।
2 of 8
गुरमीत राम रहीम को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड
दरअसल, हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। यह अवार्ड उन्हें उनकी फिल्मों में किए गए बेहतरीन अभिनय के लिए दिया गया है। 6 फरवरी की शाम को मुम्बई के अंधेरी स्थित होटल पेनिनसुला ग्रैंड में आयोजित तीसरे ब्राइट अवॉडर्स में उन्हें यह अवार्ड दिया गया। इससे पहले उन्हें दादा साहब फिल्म फाउंडेशन अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
इस भव्य पुरस्कार समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, क्रिकेटर युवराज सिंह, विनोद काम्बली, गुल पनाग, डेजी शाह, शैलेष लोढ़ा, राखी सावत, कॉमेडियन सुनील पाल और गायक एवं संगीतकार सलीम सहित बॉलीवुड की अनेक हस्तियां भी मौजूद रहीं।
4 of 8
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
डेरा प्रवक्ता द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति से यह जानकारी मिली। इसमें बताया कि वर्ष 2015 में अपनी पहली फिल्म ‘एमएसजी द मैसेंजर’ के साथ बड़े पर्दे पर आए, जो सुपर हिट रही। उनकी दूसरी फिल्म ‘एमएसजी-2 द मैसेंजर’ और वर्ष 2016 में रिलीज हुई तीसरी फिल्म ‘एमएसजी द वॉरियर लायन हर्ट’ भी हिट रही हैं। अब उनकी पांचवी मूवी ‘हिंद का नापाक को जवाब’ रिलीज हो चुकी है, जिसका रिस्पॉन्स भी काफी अच्छा है।
5 of 8
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : file photo
गुरमीत राम रहीम सिंह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। इनका जन्म 15 अगस्त, 1967 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गुरूसर मोदिया में जाट सिख परिवार में हुआ था। इन्हें महज सात साल की उम्र में ही 31 मार्च, 1974 को तत्कालीन डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह जी ने ये नाम दिया था। 23 सितंबर, 1990 को शाह सतनाम सिंह ने देशभर से अनुयायियों का सत्संग बुलाया और गुरमीत राम रहीम सिंह को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।