फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम ने मां को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोला- मुझे जेल में ये सुविधा दी जाए

Wed, 30 May 2018 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 30 May 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim mother sick, baba wants to talk on phone daily
राम रहीम की मां
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने मां को लेकर एक खुलासा किया है, साथ ही जेल में रहते हुए एक सुविधा मांगी है। रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वियों के साथ बलात्कार मामले में सजा काट रहे कैदी राम रहीम परिजनों से हर रोज बात करना चाहता है। इसके लिए उसने हर रोज पांच मिनट बात कराए जाने की मांग की है। इसके लिए उसने जेलमंत्री कृष्ण लाल पंवार से बात की। जेलमंत्री पिछले हफ्ते ही बाबा से मिले थे।
dera sacha sauda chief ram rahim mother sick, baba wants to talk on phone daily
जेल में राम रहीम से मिलने आई मां
इस मीटिंग के दौरान राम रहीम ने गुहार लगाई कि उसकी मां बीमार है। इसलिए वह हर रोज 5 मिनट परिजनों से बात करना चाहता है। लेकिन हिसार रेंज आईजी से एनओसी नही मिलने के चलते ये सुविधा उसे नहीं दी गई है। सोमवार को सोनीपत जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिरकत करने पहुंचे जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार ने राम रहीम से सुनारिया जेल रोहतक में हुई मुलाकात को केवल रूटीन का दौरा बताया।
dera sacha sauda chief ram rahim mother sick, baba wants to talk on phone daily
राम रहीम
उन्होंने कहा कि राम रहीम बैरक नम्बर एक में अन्य 6 कैदियों के साथ है, मैंने सभी से मुलाकात की और सभी की शिकायत जानी। राम रहीम ने मुझे अपनी ग्रीवेंस दी कि मुझे अन्य कैदियों की तरह पांच मिनट वाली सुविधा दी जाए, क्योंकि मेरी मां मुझसे मिलने आती है, लेकिन उनकी उम्र ज्यादा हो चुकी है। लेकिन अभी उसे ये सुविधा नहीं दी जा सकती हैं, क्योंकि हिसार रेंज आईजी से जेल प्रसाशन को एनओसी इस मामले में नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim mother sick, baba wants to talk on phone daily
राम रहीम
संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह सुनारिया जेल में अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने गए थे और बंदियों व कैदियों की समस्या सुनी थीं। इसी दौरान सुनारिया जेल में बंद डेरा मुखी गुरमीत सिंह ने भी अपनी समस्या रखी थी। कारागार में बंदियों को बातचीत के लिए फोन की सुविधा उपलब्ध है। इस पर जेल प्रशासन से पता किया गया तो जानकारी मिली थी कि बातचीत के लिए संबंधित रेंज के आईजी की अनुमति होनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed