{"_id":"5b31d1464f1c1b13358b8bdf","slug":"dera-sacha-sauda-chief-ram-rahim-meeting-with-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम रहीम जेल में दहाड़े मार-मार कर रोया, एक नया सच भी आया सामने, जानिए रोने की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम जेल में दहाड़े मार-मार कर रोया, एक नया सच भी आया सामने, जानिए रोने की वजह
Wed, 27 Jun 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सोमवार को जेल में दहाड़े मार-मार कर रोया, तो उसे देखकर सभी हैरान रह गए। रोने की वजह सामने आ गई है, जानिए। राम रहीम साध्वी यौन शोषण केस में 20 साल की सजा काट रहा है। इसके लिए उसे रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया है।
2 of 6
राम रहीम
जब से राम रहीम को सजा हुई है, तब से अब तक कई बार बाबा के परिवार वाले उससे मिलने आ चुके हैं। सोमवार को भी बाबा की मां नसीब कौर, पत्नी हरजीत कौर, पुत्रवधू हुसनमित, बेटी चरणप्रीत कौर पहुंची। उन्हें देखकर बाबा दहाड़े मार-मारकर रोने लगा। फिर मां के गले लगकर खूब रोया।
3 of 6
राम रहीम
रोते हुए बेटे को मां दिलासा देती रही और हिम्मत रखने को कहती रही। मां कहती रही कि सब ठीक हो जाएगा और बाबा रोता रहा। यह देखकर राम रहीम की पत्नी, बेटी और बहू की आंखें भी नम हो गई। इस मुलाकात के दौरान बाबा और मां के बीच डेरा सच्चा सौदा को लेकर कई बातें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राम रहीम
सूत्रों के मुताबिक, इस समय डेरे की कमान मां नसीब कौर के हाथ में है। डेरा सच्चा सौदा का एक डेरा हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा में चचियां के पास है तो दूसरा हरियाणा के सिरसा में और दोनों ही प्रमुख केन्द्र हैं। नसीब कौर दोनों का कामकाज देख रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
राम रहीम
पता चला है कि इन दिनों हिमाचल प्रदेश के डेरे में काफी हलचल देखी जा रही है। वहां बाबा के रिकॉर्ड किए प्रवचन सुनाए जा रहे हैं। इसका मतलब ये है कि दोनों ही डेरों में डेराप्रेमियों का आना-जाना और प्रवचन का कार्यक्रम लगातार चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।