फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजूबा सांप, न देखा होगा न सुना होगा...ये खबर पढ़ लेंगे तो बचाव कर सकेंगे, वरना पछताएंगे

Tue, 26 Jun 2018 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Jun 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
red snake found in chandigarh, dangerous snakes in india
चंडीगढ़ में मिला दुलर्भ सांप
कई तरह के सांप देखे होंगे, लेकिन इस अजूबे सांप को न कभी देखा होगा और न सुना होगा। ये खबर पढ़ लेंगे तो बचाव कर सकेंगे। लेकिन अगर आप सांप को देखेंगे तो सोच में पड़ जाएंगे कि दुनिया में जीव जंतुओं की इतनी अनोखी दुनिया भी है।
red snake found in chandigarh, dangerous snakes in india
सांप
चंडीगढ़ सेक्टर 38 में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक उड़ने वाले सांप की अफवाह फैली। यह सांप देखने में काफी अजीब था और लोग उसे देखने के लिए पहुंच रहे थे। पुलिस और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी गई। बताया गया कि दक्षिण मार्ग पर लगे पेड़ों पर एक सांप है, जो एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर उड़कर जा रहा है। इस सूचना पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को यकीन नहीं हुआ क्योंकि इस प्रजाति के सांप फिलहाल भारत में नहीं हैं।
red snake found in chandigarh, dangerous snakes in india
सांप
फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची तो लोगों की भारी भीड़ जमा थी। सबके सब पेड़ की ओर देख रहे थे। सांप पेड़ की सबसे ऊंची टहनी पर लिपटा हुआ था। पर सांप को देखते ही कर्मचारी पहचान गए कि सांप रेड स्नैक (घोड़ा पछाड़) है, लेकिन पेड़ की ऊंची टहनी तक पहुंच पाना उनके लिए मुश्किल था। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया। वहीं, दूसरी तरफ भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
red snake found in chandigarh, dangerous snakes in india
सांप
सांप को गिराने के लिए पानी की बौछार
सांप को नीचे लाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी की बौछार कर दी मगर अपने नाम के मुताबिक घोड़ा पछाड़ एक पल में दूसरे पेड़ पर पहुंच गया। दूसरे पर बौछार मारी गई तो वह तीसरे पेड़ पर पहुंच गया। तीसरे से चौथे। ऐसे में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसी में करीब एक से डेढ़ घंटा लग गया। घोड़ा पछाड़ इतनी फुर्ती से चलता है कि एक पल में यहां, दूसरे पल में वहां। इसी को लोग समझ रहे थे कि सांप उड़ने वाले प्रजाति का है। फॉरेस्ट कर्मियों ने डंडा मारा तो वह पेड़ के तने में बने चिड़िया के घोंसले में चला गया।
विज्ञापन
red snake found in chandigarh, dangerous snakes in india
सांप
फायर ब्रिगेड की सीढ़ी पर चढ़कर पकड़ा
पेड़ के तने पर बना घोंसला भी काफी ऊंचाई पर था। वहां तक कर्मचारी नहीं पहुंच पा रहे थे। फिर फायर ब्रिगेड की सीढ़ी लगाई गई और उस पर कर्मचारी चढ़े। कर्मचारी ने घाेंसले के अंदर डंडा डाला तो सांप बाहर निकल आया और कर्मचारी ने उसे हाथ से ही पकड़ लिया। घोंसला गहरा नहीं था, इसलिए वह बाहर आ गया। उसके बाद कर्मचारियों ने उसे नेपली के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed