{"_id":"59c22e264f1c1bdd148b46ce","slug":"dera-sacha-sauda-chief-ram-rahim-life-in-rohtak-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए जेल में कैसी बीत रही राम रहीम की जिंदगी, खर्च करने को सिर्फ इतने पैसे मिलते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए जेल में कैसी बीत रही राम रहीम की जिंदगी, खर्च करने को सिर्फ इतने पैसे मिलते हैं
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरबों के मालिक राम रहीम को जेल में खर्च करने के लिए मामूली सी रकम मिलेगी। वहीं जेल में बाबा कैसी जिंदगी बिता रहा है, इसे लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं।
Ram Rahim
कभी आलीशान महल में ऐश की जिंदगी बिताने वाला अरबों का मालिक डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को महीने में पांच हजार रुपये में गुजारा करना होगा। यह राशि मुलाकात के वक्त डेरा प्रमुख के वकील ने सजा मिलने के बाद जेल में खाते में जमा कराई। राम रहीम की सेहत बिल्कुल ठीक है और वह पूरे अनुशासन में रह रहा है।
Ram Rahim singh
हरियाणा जेल के महानिदेशक केपी सिंह ने सुनारिया जेल में सजा काट रहे कैदी राम रहीम के बारे में ये जानकारी दी। डीजीपी ने कहा कि आम कैदियों की तरह गुरमीत राम रहीम भी जेल में है। हर कैदी को अपने लिए जरूरी उत्पादों की खरीददारी के लिए अधिकतम पांच हजार रुपये उसके खाते में जमा किए जा सकते हैं। यही सुविधा राम रहीम के लिए भी लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
थंब इंप्रेशन से खरीद सकेगा जरूरी सामान
अब तक दुनिया को अंगूठा दिखाने वाले को जेल में कुछ भी खरीदने के लिए थंब इंप्रेशन से ही सामान मिलेगा। जेल में किसी भी कैदी के खाते में जमा राशि के इस्तेमाल के लिए पारदर्शी कैशलेस सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत जेल की कैंटीन से बिस्कुट, समोसे, टूथपेस्ट या अन्य जरूरी उत्पाद खरीदने के लिए पहला अपना थंब इंप्रेशन लगाना होगा।

राम रहीम से मिलने आई मां
न हनीप्रीत न खुद के नंबर पर हो सकती है बात
जेल प्रशासन ने बाबा को रिश्तेदारों से बातचीत के लिए दो नंबरों पर सुविधा दी है। इसमें डेरा प्रमुख की ओर से दिया गया हनीप्रीत और खुद का दूसरा नंबर है, जो सिरसा के डेरा में छोड़ दिया गया था। डीजी, जेल ने बताया कि दोनों नंबरों पर अभी तक बातचीत नहीं हुई है। पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही यह मौका मिल सकता है। हालांकि डेरा प्रमुख की ओर से दिया गया हनीप्रीत का नंबर फिलहाल बंद आ रहा है।