एक गुरु, बाबा
गुरमीत राम रहीम और दुनिया भर में उनके करोड़ों फोलोअर्स। जानिए आखिर कौन हैं डेरा मुखी और ये
डेरा सच्चा सौदा से कैसे, कब जुड़े?
गुरमीत राम रहीम सिंह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। इनका जन्म 15 अगस्त, 1967 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गुरूसर मोदिया में जाट सिख परिवार में हुआ था। इन्हें महज सात साल की उम्र में ही 31 मार्च, 1974 को तत्कालीन डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह जी ने ये नाम दिया था।
3 of 9
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
23 सितंबर, 1990 को शाह सतनाम सिंह ने देशभर से अनुयायियों का सत्संग बुलाया और गुरमीत राम रहीम सिंह को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। डेरा प्रमुख की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी चरणप्रीत और छोटी का नाम अमरप्रीत है, जबकि उन्होंने इन दो बेटियों के अलावा एक बेटी को गोद लिया हुआ है।
4 of 9
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : file photo
गुरमीत राम रहीम के बेटे की शादी भठिंडा के पूर्व एमएलए हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी से शादी हुई है। इनके सभी बच्चों की पढ़ाई डेरे की ओर से चल रहे स्कूल में हुई है। इनके दो दामाद रूहेमीत और डॉ शम्मेमीत हैं।
5 of 9
डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम
- फोटो : Bureau
हरियाणा के सिरसा जिले में डेरा सच्चा सौदा का आश्रम 68 सालों से चल रहा है। डेरे का साम्राज्य विदेशों तक फैल हुआ है। देश में डेरा के करीब 46 आश्रम हैं और उसकी शाखाएं अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूएई तक फैली हुई हैं।