{"_id":"59a256964f1c1bf45a8b4b14","slug":"dera-sacha-sauda-chief-gurmeet-ram-rahim-convicted-in-sadhvi-rape-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानिए, अब क्या होगा गुरमीत राम रहीम का, कितनी हो सकती सजा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, अब क्या होगा गुरमीत राम रहीम का, कितनी हो सकती सजा?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
Highcourt on Ram rahim
साध्वी रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दोषी तो साबित हो गए, पर अब आगे क्या होगा। अगर सजा होगी तो कैसे और क्या, जानिए सब कुछ।
साध्वी से रेप करने के मामले में राम रहीम को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने धारा 376 और 506 के तहत दोषी ठहराया है। अदालत अब 28 अगस्त (सोमवार) को सजा पर फैसला सुनाएगी। सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा का कहना है कि इस मामले में बाबा को कम से कम सात साल और अधिकतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।
वहीं, सजा सुनाने के लिए सोमवार 28 अगस्त को सीबीआई कोर्ट रोहतक की सुनारिया जेल में ही लगेगी। बाबा को सजा सुनाने वाले सीबीआई के विशेष जज को हवाई मार्ग से रोहतक भेजा जाएगा। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट को एक दिन के लिए रोहतक भेजने का फैसला पंचकूला में डेरा समर्थकों की ओर से की गई आगजनी और तोड़फोड़ के बाद लिया है।

Trending Videos
राम रहीम को सुनारिया जेल में हिरासत में रखा गया है
Ram Rahim
बता दें कि राम रहीम को सुनारिया जेल में हिरासत में रखा गया है। हाईकोर्ट ने यहां अस्थायी तौर पर सीबीआई अदालत लगाए जाने के निर्देश दे दिए हैं। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि पंचकूला में स्थिति तनावपूर्ण होने के चलते सीबीआई अदालत से सुनारिया जेल में वीडियो कांफ्रेंसिंग से सजा सुनाई जाएगी। शनिवार को चीफ जस्टिस और अन्य जजों ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया।
फैसले के तहत सीबीआई अदालत को पंचकूला से रोहतक की सुनारिया जेल में शिफ्ट किया जाए। इसकी नोटिफिकेशन भी कर दी गई है। इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध करने के आदेश दे दिए गए हैं। डेरा मुखी को सजा सुनाने वाले न्यायिक अधिकारी को उनके स्टाफ के दो सदस्यों सहित हवाई मार्ग से पंचकूला से सुनारिया जेल ले जाए जाने के लिए निर्देश दे दिए हैं।