{"_id":"59bb85864f1c1b30688b4af9","slug":"dera-sacha-sauda-chied-ram-rahim-meeting-with-mother-naseeb-kaur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल आने के 20 दिन बाद मां से मिला राम रहीम, पर अधूरी रह गई एक ख्वाहिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल आने के 20 दिन बाद मां से मिला राम रहीम, पर अधूरी रह गई एक ख्वाहिश
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल आने के 20 दिन बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम से मिलने के लिए मां नसीब कौर पहुंची, लेकिन बेटे की एक ख्वाहिश पूरी न हो सकी।
राम रहीम से मिलने आई मां
गले लगाना चाहता था, पर शीशा बीच में आ गया
वीरवार को मां नसीब कौर राम रहीम से मिलने के लिए आई तो दोनों भावुक हो गए। राम रहीम मां को देखकर रोने लगा, मां के भी आंसू आ गए। सूत्रों के मुताबिक, 20 मिनट की मुलाकात के दौरान मां-बेटा रोते रहे। दोनों के बीच बातचीत कम ही हुई। वहीं राम रहीम अपनी मां के गले लगने चाहता था, लेकिन बीच में शीशे की दीवार बाधा बन गई। दोनों की जितनी भी बात हुई इंटरकॉम फोन के जरिये हुई।

गुरमीत राम रहीम
मां ने बेटे को ढांढस बंधाया और धैर्य रखने को कहा
सूत्रों के अनुसार डेरामुखी की मां नसीब कौर राजस्थान के गंगानगर से राजस्थान नंबर की मारूती करेजा कार से चालक पंजाब के बटिंडा स्थित भारतनगर निवासी इकबाल के साथ शाम तीन बजकर दस मिनट पर सुनारिया जेल पहुंची। नसीब कौर बेटे राम रहीम के साथ 20 मिनट तक रहीं। इस दौरान मां ने बेटे को ढांढस बंधाया और धैर्य रखने को कहा। करीब सवा चार बजे नसीब कौर वापस हिसार की ओर रवाना हो गईं।

राम रहीम ने पूछा- डेरा कैसा चल रहा है
जेल में नसीब कौर ने करीब बीस मिनट तक डेरामुखी से बातचीत की। इस मुलाकात की वीडियोग्राफी करवाई गई। बातचीत में डेरामुखी ने मां से पूछा कि डेरा कैसा चल रहा है। इस पर मां ने जवाब दिया कि बेटा सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है। सभी लोग फिलहाल राजस्थान में है। मां ने बताया कि कुछ दिन पहले ही डेरे में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया था।

राम रहीम
पूरी चैकिंग के बाद अंदर जाने दिया गया
राम रहीम से मिलने के लिए आई नसीब कौर के साथ सुरक्षाकर्मियों की दो अन्य गाड़ियां थी। जेल तक रास्ते पर लगे पुलिस और पैरा मिलिट्री के संयुक्त नाके पर नसीब कौर की कार को जांच के लिए रुकवाया गया। यहां पर वीडियोग्राफी करते हुए कार की चेकिंग की गई। फिर नसीब कौर और ड्राइवर का पहचान पत्र लिया गया और उन्हें जेल तक जाने दिया गया।