भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कूलभूषण जाधव को पाक ने मौत की सजा सुना दी, लेकिन पाक को अब इसकी सजा भुगतनी होगी। भारत ने तैयारी कर ली है।
पूर्व भारतीय नौसेना अफसर कुलभूषण सुधीर जाधव को पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाए जाने से पाकिस्तान तक व्यापार करने वाले सीमावर्ती क्षेत्र के व्यापारी भड़क उठे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जाधव को सजा का फैसला वापस नहीं लिया गया तो वे सीमा पार से व्यापारिक रिश्ते खत्म कर देंगे।
वहीं हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि वे समझौता एक्सप्रेस और सदा-ए-सरहद बस चलने नहीं देंगे। हिन्दू शिव सेना के चेयरमैन सुधीर सूरी ने कहा है कि पाकिस्तान ने अगर जाधव की फांसी पर निर्णय न बदला तो उनके कार्यकर्ता अटारी रेलवे स्टेशन पर समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रोकने के लिए रेल की पटरियों पर लेट जाएंगे।
4 of 11
समझौता में पाकिस्तान से आए मुसाफिर
- फोटो : File Photo
इतना ही नहीं पाक जाने वाले प्रत्येक ट्रक को वे अमृतसर बाईपास से आगे नहीं बढ़ने देंगे। फेडरेशन ऑफ किराना एंड ड्राईफ्रूट कामर्शियल एसोसिएशन के प्रधान अनिल मेहरा का कहना है कि पहले देश, फिर व्यापार। इस मामले में वे कोई समझौता नहीं करेंगे। भारतीय व्यापारी एकजुट होकर पाकिस्तान का विरोध करते हैं।
5 of 11
अमृतसर रेलवे स्टेशन
- फोटो : File Photo
अमृतसर सेंट्रल जेल में तस्करी के आरोप में सजा काट चुकीं पाकिस्तान की फातिमा बेगम, मुमताज व जेल में जन्मी फातिमा की बेटी हिना की रिहाई का प्रयास कर रही एडवोकेट नवजोत कौर चब्बा कहती हैं कि पाक मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। पाक के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन को अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए।