{"_id":"6b092d622cad753f2f026ff5","slug":"dig-ropar-range-swapan-sharma-arrived-at-ed-office-chandigarh-summoned-by-agency-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: ईडी दफ्तर पहुंचे डीआईजी रोपड़ रेंज स्वप्न शर्मा, डीआईजी भुल्लर से जुड़े मामले में किए गए हैं तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: ईडी दफ्तर पहुंचे डीआईजी रोपड़ रेंज स्वप्न शर्मा, डीआईजी भुल्लर से जुड़े मामले में किए गए हैं तलब
Fri, 27 Nov 2026 12:42 PM IST
Nivedita
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:42 PM IST
सार
रोपड़ रेंज के तत्कालीन डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने 16 अक्तूबर 2025 को एक कबाड़ कारोबारी की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में पंजाब के कई आईएएस और आईपीएस ईडी की रडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन
ईडी दफ्तर पहुंचे डीआईजी रोपड़ रेंज
- फोटो : ANI
विस्तार
डीआईजी (रोपड़ रेंज) स्वप्न शर्मा आज चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे। उन्हें एजेंसी द्वारा निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया गया है।
भुल्लर से जुड़े मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब पंजाब पुलिस के अधिकारियों से पूछताछ तेज कर दी है। इससे पहले वीरवार को फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह ईडी के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय पहुंचे थे। एजेंसी ने उनसे करीब साढ़े चार घंटे तक पूछताछ की। शाम करीब 6:30 बजे कार्यालय से बाहर निकलने के बाद एसएसपी ने बताया कि उनसे मुख्य रूप से जान-पहचान और संपर्कों से जुड़े बुनियादी सवाल पूछे गए। उन्होंने जांच एजेंसी की ओर से मांगे गए दस्तावेज भी उपलब्ध करवा दिए हैं।
एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब दो बजे पेश होने का समय दिया गया था। वह निर्धारित समय पर ईडी कार्यालय पहुंच गए थे, हालांकि पूछताछ शुरू होने में कुछ देरी हुई। इसके बाद अधिकारियों ने उनसे मामले से संबंधित सवाल किए। एसएसपी के मुताबिक, ईडी ने उनसे जिन दस्तावेजों की मांग की थी, वे सभी साथ लेकर पहुंचे थे और जांच एजेंसी को सौंप दिए।
विज्ञापन
बिचौलिए कृष्णु शारदा से पूछताछ के बाद अधिकारियों पर नजर
ईडी की जांच निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और उनके कथित सहयोगी कृष्णु शारदा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही है। एजेंसी इस मामले में कृष्णु शारदा की भूमिका के साथ-साथ पंजाब के मौजूदा और पूर्व अधिकारियों से उसके कथित संपर्कों और लेनदेन की कड़ियों की भी जांच कर रही है। इसी सिलसिले में फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।