तस्वीरें: BJP नेताओं में चले चाकू और कुर्सियां, 14 पहुंचे अस्पताल
देश की अनुशासित पार्टी बीजेपी के नेताओं में जमकर
हाथापाई हुई, चाकू और कुर्सियां चले। सभी ने एक दूसरे को घसीट-घसीट कर
पीटा, वो भी पार्टी कार्यालय में।
तस्वीरें: BJP नेताओं में चले चाकू और कुर्सियां, 14 पहुंचे अस्पताल
चंडीगढ़ कार्यालय में हुई इस हाथापाई और मारपीट में करीब 14 कार्यकर्ता घायल हो गए। दो को गंभीर चोटें लगीं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घायल होने वालों में बुड़ैल के तीर्थ और सेक्टर-27 के शिव चरण का नाम शामिल है। मारपीट में प्रदेश अध्यक्ष के कमरे में रखीं तस्वीरें भी इधर उधर हो गईं और शीशे का फ्रेम भी टूट गया।
तस्वीरें: BJP नेताओं में चले चाकू और कुर्सियां, 14 पहुंचे अस्पताल
यह सब हुआ प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के रूम में। एक गुट भाजपा नेता पप्पू शुक्ला का था तो दूसरा गुट देवी सिंह का। जिला अध्यक्ष के चुनाव का मौका था। पप्पू शुक्ला और देवी सिंह अपने अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। समर्थकों को पहले बेसमेंट में बिठा दिया गया, जबकि देवी सिंह मंडल अध्यक्षों के साथ प्रदेश कार्यालय में बैठ गए।
तस्वीरें: BJP नेताओं में चले चाकू और कुर्सियां, 14 पहुंचे अस्पताल
पप्पू शुक्ला का कहना है कि बेसमेंट में विरोधी गुट का एक समर्थक आया और उसने मेरे समर्थकों को अपनी कमर की तरफ पिस्टल दिखाते हुए धमकी दी कि शुक्ला को कहो आराम से बैठ जाए नहीं तो अच्छा नहीं होगा। इस पर मेरे समर्थक भड़क गए और विरोधी गुट का समर्थक ऊपर प्रदेश कार्यालय के कमरे में चला गया, जिसके बाद वहां पर हंगामा हुआ।
तस्वीरें: BJP नेताओं में चले चाकू और कुर्सियां, 14 पहुंचे अस्पताल
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता हरमोहन धवन का कहना है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके पूरे राजनीतिक जीवन में ऐसा कभी नहीं हुआ है जब संविधान की धज्जियां उड़ाकर बंद कमरे में चुनाव हुआ हो। मंडल अध्यक्षों के चुनाव में भी लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव नहीं हुआ है। कई मंडलों से उनके पास शिकायतें आई हैं। इसकी जानकारी वह हाईकमान को देंगे।