कारगिल में शहीद कैप्टन की बेटी गुरमेहर कौर के मुद्दे पर ट्विटर पर 'दंगल' छिड़ गया है, जिसमें 'दंगल गर्ल' बबीता फौगाट भी कूद पड़ीं और उन्होंने काफी कुछ कहा।
बबीता फौगाट ने गुरमेहर कौर को आड़े हाथों लेते हुए ट्विटर पर लिखा कि जो अपने देश के हक में नहीं बोल सकती, उसके हक में बोलना ठीक है क्या। उन्होंने कहा कि इस तरह एक लड़की को रेप की धमकी देना गलत बात है। मैं इसकी निंदा करती हूं, लेकिन मैं अपने देश के खिलाफ एक शब्द नहीं सुनी सकती। इस मामले में बबीता की एंट्री तब हुई जब एक महिला राणा आयूब ने ट्विटर पर रणदीप हुड्डा पर निशाना साधा।
राणा आयूब ने अभिनेता रणदीप हुड्डा के ट्वीट का जवाब दिया था। रणदीप हुड्डा ने लिखा था कि दुखद बात है कि उस लड़की का इस्तेमाल राजनीतिक मोहरे के तौर पर किया जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है। मुझे लगत है कि यह सिर्फ व्याख्या तक सीमित नहीं है। इसका जवाब देते हुए राणा आयूब ने लिखा कि हरियाणा के हैं ना.. इसलिए महिलाओं के उत्थान की कोशिश कर रहे हैं।
इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर दंगल की शुरुआत हुई, जिसमें बबीता फौगाट भी कूद पड़ीं। उन्होंने राणा आयूब के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि हम फौगाट बहनें भी हरियाणा से हैं। आप हरियाणा के बारे में जानती क्या हैं। इसके बाद एक यूजर ने बबीता फौगाट और रणदीप हुड्डा को टैग करते हुए लिखा कि हरियाणा की लड़कियों ने हमें गर्व करने का मौका दिया, लेकिन हरियाणा के मर्दों ने देश को बहुत शर्मिंदा किया।
5 of 7
गीता फौगाट और बबीता फौगाट
इस ट्वीट को राणा आयूब ने रिट्वीट किया और लिखा कि उम्मीद है कि आप जैसी हरियाणा की सफल खिलाड़ी गुरमेहर के हक में भी बात करेंगी। इस पर बबीता ने जवाब दिया कि जो अपने देश के हक में बात नहीं कर सकती, उसके हक में बात करना ठीक है क्या? बबीता के इस ट्वीट की राणा आयूब ने आलोचना की और लिखा कि बबीता फोगाट की ऐसी सोच है। हमारे खिलाड़ियों को ना जाने क्या हो गया है। देश की इस नामी हस्ती से शहीद की बेटी के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल निंदनीय है।