{"_id":"58b508804f1c1b65678306db","slug":"bsf-personnel-tej-bahadur-new-video-for-pm-narendra-modi-viral-on-social-media-raised-questions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: तेज बहादुर का एक और वीडियो आया सामने, PM मोदी से पूछे कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: तेज बहादुर का एक और वीडियो आया सामने, PM मोदी से पूछे कई सवाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Mar 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
तेजबहादुर के बाद मां ने भी खोला मोर्चा
खाने की क्वालिटी पर सवाल उठाने वाले बीएसएफ जवान तेज बहादुर का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई सवाल पूछे हैं।
तेजबहादुर
तेज बहादुर ने देश में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल पूछा। साथ ही आरोप लगाया है कि उसे रोज प्रताड़ित किया जा रहा है, आखिर उसे न्याय कब मिलेगा। तेज बहादुर ने कहा कि मैंने लोगों को भ्रष्टाचार का एक चेहरा लाइव दिखाया था, लेकिन यह करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। न मैं घर जा सकता हूं और न ही अपने परिवार से बात कर सकता हूं।
तेजबहादुर
तेज बहादुर ने वीडियो में कहा कि मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मेरा वीआरएस भी रोक दिया गया है। 10 जनवरी से मेरे पास मोबाइल नहीं है। मांगने पर दिया नहीं जाता। मेरे फेसबुक अकाउंट को छेड़ा गया है। बताया जा रहा है कि मैंने पाकिस्तानी लोगों को दोस्त बना रखा है। तेजबहादुर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी आप बताएं कि मैं देश की रक्षा करता हूं तो दुश्मनों को दोस्त क्यों बनाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजबहादुर
गौरतलब है कि बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने नौ जनवरी को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में उसने जवानों को कथित तौर पर दिये जाने वाले खाने को दिखाया था। यादव ने दाल में केवल हल्दी और नमक होने का दावा किया था। उसने साथ ही कहा था कि उन्हें जली हुई रोटी दी जाती है। उसने कहा था कि पाकिस्तान से सटे नियंत्रण रेखा समेत कई स्थानों पर इस प्रकार का खाना दिया जाता है और कई बार जवानों को भूखे पेट सोना पड़ता है।
विज्ञापन
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और बीएसएफ से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। इस बीच तेजबहादुर ने वीआरएस के लिए अप्लाई किया था, जिसे स्वीकार नहीं किया गया। बल्कि उन्हें निर्देश दिया गया कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, वे बीएसएफ नहीं छोड़ सकते। इसके विरोध में तेज बहादुर राजौरी स्थित मुख्यालय में भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।