{"_id":"6ace8d7529b616ef4208fd72","slug":"iti-female-students-will-have-to-wait-a-month-for-drinking-water-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1148870-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीने के पानी के लिए आईटीआई छात्राओं को करना पड़ेगा एक महीने इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीने के पानी के लिए आईटीआई छात्राओं को करना पड़ेगा एक महीने इंतजार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 के राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में छात्राएं बुनियादी सुविधाओं की कमी के लिए आवाज उठा रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि संस्थान में पीने के पानी तक की उचित व्यवस्था नहीं है। छात्राओं ने कहा कि उनकी संस्थान प्रिंसिपल से बात हुई है उन्हें कूलर ठीक करवाने के लिए एक महीने का समय दिया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पौधों को दिया जाने वाला पानी वह कब तक पीती रहेंगी। उन्हें अपने घरों से 2-2 पानी की बोतल लेकर आनी पड़ती हैं। वह इससे ज्यादा उठा नहीं पाती हैं क्योंकि उन्हें बसों में आना पड़ता है। वर्ष 2020 में लगाए गए वाटर कूलर करीब एक साल से बंद पड़े हैं। छात्राएं लंबे समय से इन्हें दोबारा चालू करने की मांग कर रही हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।