फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Final list for PUTA elections released; nominations to be filed by the 16th.

Chandigarh News: पुटा चुनाव की अंतिम सूची जारी, 16 तक करे नामांकन

Wed, 14 Oct 2026 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Final list for PUTA elections released; nominations to be filed by the 16th.
28 अक्तूबर को होगा मतदान, 579 शिक्षक सदस्य सूची में शामिल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) ने वर्ष 2026-27 के चुनाव के लिए 579 सदस्यों की अंतिम सूची जारी कर दी है। रिटर्निंग ऑफिसर प्रो. अनिल मोंगा ने चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार, 16 अक्तूबर को दोपहर 12 से एक बजे तक पुटा कार्यालय में नामांकन होंगे। दोपहर एक बजे नामांकन पत्रों की जांच और वैध उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। 17 अक्तूबर को दोपहर 3:30 से चार बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन अंतिम उम्मीदवार सूची जारी होगी। मतदान 28 अक्तूबर को सुबह 8:30 से दोपहर 2 बजे तक इंग्लिश ऑडिटोरियम में होगा। इसी दिन शाम 4:30 बजे वार्षिक आम बैठक होगी।

एसी जोशी लाइब्रेरी और विभागों के पात्र लाइब्रेरी कर्मचारी—लाइब्रेरियन, डिप्टी लाइब्रेरियन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन और असिस्टेंट आर्काइविस्ट—ग्रुप-1 से कार्यकारिणी पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे। कंप्यूटर सेंटर, विभागों और कार्यालयों के पात्र प्रोग्रामिंग स्टाफ को ग्रुप-2 से चुनाव लड़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed