फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Roadways is not updating bus records on Vahan 4.0: Dhan Singh

हरियाणा रोडवेज वाहन 4.0 पर बसों का रिकॉर्ड अपडेट नहीं कर रहा : धन सिंह

विज्ञापन
स्टेज कैरिज ट्रांसपोर्ट सोसायटीज एंड प्राइवेट बस ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने उठाया मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्टेज कैरिज ट्रांसपोर्ट सोसायटीज एंड प्राइवेट बस ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि हरियाणा रोडवेज की ओर से केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म वाहन 4.0 पर बसों का परमिट रिकॉर्ड अपडेट नहीं किया जा रहा है। एसोसिएशन ने कहा कि इससे पारदर्शिता की कमी, प्रभावी वाहन ट्रैकिंग में कठिनाई की समस्या होती है।

एसोसिएशन ने यह शिकायत परिवहन मंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह ने कहा कि हरियाणा रोडवेज बसों का संचालन फ्लीट के रूप में करता है। एसोसिएशन की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार प्रत्येक बस को उसके परमिट और अधिकृत मार्ग के साथ डिजिटल रूप से दर्ज करना अनिवार्य है। ऐसा न होने पर यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि कौन सी बस किस परमिट पर चल रही है। इससे अनधिकृत संचालन का जोखिम बढ़ता है और जवाबदेही कमजोर होती है। एसोसिएशन ने अधिकारियों से हरियाणा रोडवेज की सभी बसों के परमिट और मार्ग विवरण को वाहन 4.0 पर तत्काल अपडेट करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed