हमेशा सुर्खियों में रहने वाली सपना चौधरी, एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार कारण है एक मूवी कंपनी से धोखाधड़ी। कंपनी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सपना चौधरी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सपना चौधरी का अब तक का करियर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है
{"_id":"60264c45e08a2c051c3d9b37","slug":"dancer-sapna-chaudhary-is-again-in-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sapna Choudhary: सॉलिड बॉडी गाने से सुपरस्टार बनीं थीं सपना चौधरी, एफआईआर के कारण खा लिया था जहर, विवादों से हैं चोली दामन का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sapna Choudhary: सॉलिड बॉडी गाने से सुपरस्टार बनीं थीं सपना चौधरी, एफआईआर के कारण खा लिया था जहर, विवादों से हैं चोली दामन का साथ
Fri, 12 Feb 2021 04:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 12 Feb 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
सपना चौधरी
- फोटो : itssapnachoudhary
सपना चौधरी
- फोटो : फाइल फोटो
सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर स्टेज डांसर हैं। नाचने गाने का शौक रखने वाली सपना चौधरी पुलिस इंस्पेक्टर बनना चाहती थी। लेकिन जब वे 12 साल की थीं तो उनके पिता का निधन हो गया था। मां भाई और बहन की जिम्मेदारी भी थी। इसलिए उन्हें अपने शौक को पेशा बना लिया। रोहतक के कस्बा नजफगढ़ की रहने वाली सपना चौधरी का पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 को कैथल जिले के पूंडरी में हुआ, पर बदले में कुछ नहीं मिला। फिर अगले प्रोग्राम में 3100 रुपये मिले थे। वो दौर ऐसा था कि महीने में 30 से 35 प्रोग्राम करतीं तब जाकर घर का गुजारा होता।
सपना चौधरी
- फोटो : itssapnachoudhary
सपना चौधरी को उनके पहले गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे 'सॉलिड बॉडी'। वक्त के साथ-साथ सपना चौधरी ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं और आज उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। लोगों में वे इतनी लोकप्रिय हैं कि उनकी एक झलक पाने को लोग बेकाबू हो जाते हैं। लेकिन एक कार्यक्रम में गाई एक रागनी ने उन्हें विवादों में ला दिया था। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपना चौधरी
- फोटो : itssapnachoudhary
इस पर दलित समाज बिगड़ गया और कहा गया कि गीत के माध्यम से उन्होंने पूरी जाति को ‘बावला’ कहकर अपमानित किया है। उन पर एफआईआर दर्ज हुई, जांच के लिए एसआईटी तक गठित हुई। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के खिलाफ काफी कुछ लिखा गया, जिससे आहत होकर उन्होंने जहर खा लिया। हालांकि जान बच गई, लेकिन कई दिन तक सपना चौधरी को आईसीयू में रहना पड़ा। इसके बाद सपना ने तेजी से सफलता पाई। वे 'बिग बॉस' में भी हिस्सा ले चुकी हैं। कुछ फिल्मों में भी वे नजर आई हैं।
विज्ञापन
सपना चौधरी
- फोटो : itssapnachoudhary
पिछले साल जनवरी में उन्होंने हरियाणवी सिंगर कंपोजर राइटर प्रोड्यूसर वीर साहू से कोर्ट मैरिज कर ली थी। हालांकि उनकी शादी की खबर उनके बेटे के जन्म के बाद ही लोगों के सामने आई। बाद में सपना के परिवार की तरफ से बताया गया कि वीर के फूफा जी के निधन के कारण सपना और वीर अपनी शादी की बात को सार्वजनिक नहीं कर पाए थे। 2017 में सपना चौधरी ने गूगल द्वारा जारी टॉप एंटरटेनर की लिस्ट में तीसरी जगह बनाई थी। सपना ने इस लिस्ट में विद्या वॉक्स और दिशा पाटनी जैसी हस्तियों को भी पीछे छोड़ दिया था।