{"_id":"6ae8145c123ef217230909a3","slug":"punjab-bjp-chetan-jodamajra-harmeet-pathanmajra-kunwar-vijay-partap-singh-punjab-assembly-election-2027-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आप को बड़ा झटका: तीन विधायक हुए बागी; जौड़ामाजरा, पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आप को बड़ा झटका: तीन विधायक हुए बागी; जौड़ामाजरा, पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप भाजपा में शामिल
Mon, 02 Nov 2026 12:54 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:54 PM IST
सार
पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। इसके बाद हरमीत सिंह पठानमाजरा, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
आप के तीन विधायक भाजपा में शामिल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले जोड़ तोड़ की राजनीति तेज हो गई है।
रविवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा आज भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में पार्टी का दामन थामा। उनके साथ ही कुंवर विजय प्रताप सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। तीनों नेताओं ने पार्टी के साथ ही विधायक पद भी छोड़ दिया है।
पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने रविवार को आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ ही सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
कुंवर विजय प्रताप बोले-केजरीवाल ने झूठे वादे किए
भाजपा में शामिल होने के बाद कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि पंजाब को हर तरह से लूटा गया है। यहां की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और गुंडागर्दी का बोलबाला है। पंजाब के पुलिस थानों के हालात देखिए। मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग है, वे एक राष्ट्रीय समाचार चैनल को इंटरव्यू दे रहे हैं। इससे बुरा और क्या हो सकता है? आए दिन जबरन वसूली की घटनाएं हो रही हैं। आम लोग, खासकर व्यापारी, डॉक्टर और जाने-माने लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। मैं पहले आम आदमी पार्टी के साथ था। मैंने एक दूसरे मुद्दे पर इस्तीफा दे दिया था। अरविंद केजरीवाल ने मुझसे झूठे वादे किए और मुझे यकीन दिला दिया। खैर, मैं ही जानता हूं कि मैंने ये पांच साल कैसे काटे हैं। मैं अरविंद केजरीवाल के लिए नहीं जी रहा हूं। उन्होंने हमें बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
सदस्यता रद्द करवाने की मांग
वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा है कि हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा की विधानसभा सदस्यता रद्द करवाई जाएगी। आम आदमी पार्टी दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा स्पीकर से मांग करेगी। पार्टी का दावा है कि विरोधी गतिविधियों के चलते दोनों विधायकों को आम आदमी पार्टी पहले ही सस्पेंड कर चुकी है। जिसके बाद दोनों विधायकों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया।

Trending Videos
टिकट न मिलने से थे नाराज
समाना के विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के इस्तीफे के पीछे आगामी चुनाव में टिकट न मिलने की नाराजगी को वजह बताया जा रहा है। शनिवार को आम आदमी पार्टी की ओर से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद दोनों ने पार्टी छोड़ दी थी।
पूर्व आईपीएस हैं कुंवर विजय प्रताप सिंह
कुंवर विजय प्रताप सिंह पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। कुंवर विजय प्रताप कोटकपूरा व बहिबल कलां मामले की जांच करने वाली एसआईटी के प्रमुख रह चुके हैं। वे अमृतसर उत्तरी से विधायक हैं। आम आदमी पार्टी ने 2025 में कुंवर विजय प्रताप सिंह को 5 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है।