फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान की जेलों में कैद भारतीय पागल हुए, ये रिपोर्ट पढ़कर खून खौल जाएगा

Fri, 12 Jan 2018 09:30 AM IST
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 12 Jan 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
critical condition of indians prisoned in pakistan jail
priosner in jail
पाकिस्तान की जेलों में कैद भारतीय पागल हो चुके हैं। वहां पर उनके हालात इतने बदतर हैं, जानकर आपका खून खौल जाएगा। पढ़िए ये दर्दनाक रिपोर्ट...
critical condition of indians prisoned in pakistan jail
priosner in jail
पाकिस्तान भारतीय कैदियों के साथ क्रूरता में मानवाधिकार की सभी हदें पार कर रहा है। वहां की जेलों में 24 घंटे में सिर्फ तीन रोटी मिलती है, वह भी अल्लाह के नाम पर। किसी तरह जिंदा बचकर अपने वतन लौटे भारतीय कैदियों ने पाकिस्तान की क्रूरता की दर्द भरी दास्तां बयां की है। पाक की जेलों में भारतीय कैदियों को बंधुआ मजदूर बनाकर दिन में 18 घंटे काम कराया जाता है। बदले में मिलने वाली रकम जेलों के अधिकारी डकार जाते हैं।
critical condition of indians prisoned in pakistan jail
priosner in jail
कैदियों के साथ इतना बुरा बर्ताव होता है, जिसे लब्जों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसी यातनाओं से अधिकांश भारतीय कैदी पागल हो गए हैं। पाक के कराची स्थित लांडी जेल से रिहा होकर भारत पहुंचे मछुआरों ने वतन लौटने के बाद पाकिस्तान की जेल में दी प्रताड़ना की दिल दहला देने वाली बातें बताईं। अटारी के नायब तहसीलदार कर्णपाल सिंह रेडक्रास भवन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
critical condition of indians prisoned in pakistan jail
priosner in jail
उन्होंने बताया कि ये मछुआरे बार-बार आसमान की तरफ देखकर मुक्ति के लिए भगवान का शुक्रिया कर रहे थे। जब उन्हें पकड़ा गया था, उस समय वह भारतीय क्षेत्र में ही थे, लेकिन पाक नेवी उन्हें पकड़ कर पाकिस्तान ले गई। पाकिस्तान नेवी के जवानों ने उनके साथ समुद्र में ही मारपीट की और भारतीय नेवी ने संबंधित खुफिया जानकारियां हासिल करने की कोशिशें कीं।
विज्ञापन
critical condition of indians prisoned in pakistan jail
priosner in jail - फोटो : Amar Ujala
फायरिंग से सहमे और फिर रुक गए थे
गुजरात के गिर सोमनाथ जिला के प्रवीन राठौर ने बताया कि समुद्र में मछली पकड़ते समय पाकिस्तान की नेवी ने उनकी किश्तियों पर फायरिंग कर दी थी। मार्च 2017 में वह पांच साथियों के साथ किश्ती लेकर समुद्र में उतरा था। मछली पकड़ते-पकड़ते अचानक पाक नेवी ने उन पर हमला कर दिया। इस पर उन्होंने किश्ती को भगा लिया, लेकिन पाक नेवी ने फायरिंग तेज कर दी तो वे सहम कर रुक गए तभी पाक नेवी ने उन्हें पकड़ लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed