फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कत्ल की दर्दनाक कहानीः पत्नी ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ा, वो खड़ा रहा देखता

Mon, 27 Feb 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Mon, 27 Feb 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
tripple murder at jalandhar, man killed brutally mother wife and her friend for girl friend
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
जिसके साथ जीने मरने की कसमें खाई, उसी पत्नी को तड़पा तड़पा कर मार दिया इस शख्स ने। बचाने की बजाय वह खड़े होकर देखता रहा। कत्ल की कहानी दर्दनाक है।
tripple murder at jalandhar, man killed brutally mother wife and her friend for girl friend
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
पंजाब के जालंधर में लाजपत नगर स्थित घर में तिहरा हत्याकांड अंजाम दिया गया। मां, पत्नी और उसकी सहेली की हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी अमरिंदर सिंह शंटू ने साजिश का खुलासा किया तो पुलिस भौंचक्की रही गई। कोई बेटा और पति इतना निर्दयी हो सकता है, सोचा नहीं था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया सुपारी देकर कत्ल कराया। इससे पहले घर की रेकी कर ली गई थी।
tripple murder at jalandhar, man killed brutally mother wife and her friend for girl friend
पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी और बहू का कत्ल
शंटू ने बताया कि हमलावरों ने पत्नी को तीन गोलियां मारीं। तीन गोलियां मां को मारी। एक उसकी सहेली नीतू को लगी। नीतू की दर्दनाक मौत हुई। हमलावरों ने नीतू के गले में 16 एमएम का पेचकस गर्दन में घोंप दिया। जो गर्दन में ही फंसा रह गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पहले 15 लाख में सुपारी दी गई, लेकिन मामला 8 लाख में सेटल हो गया। पूरी साजिश के बारे में प्रेमिका रुबी को भी पता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
tripple murder at jalandhar, man killed brutally mother wife and her friend for girl friend
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
शंटू ने बताया कि जब विपिन ने उसे कत्ल की खबर दी तो वह घर पहुंचा। अंदर जाने पर पता चला कि पम्मी की सांस चल रही थी। इस बीच रूबी का फोन आ गया और मैं उससे बात करने लगा। थाने में भी रूबी का फोन आया था, लेकिन उस समय ज्यादा बात नहीं कर पाया। मैंने फोन से कॉल डिटेल ​डिलीट कर दी थी। शंटू ने बताया कि वह रूबी के साथ रहना चाहता ​था, इसलिए पत्नी से छुटकारा चाहिए था।
विज्ञापन
tripple murder at jalandhar, man killed brutally mother wife and her friend for girl friend
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
पुलिस ने शंटू और उसकी प्रेमिका तेजिंदर कौर उर्फ रूबि को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश कर 7 दिन का रिमांड हासिल किया है। वहीं, ढिलवां के रहने वाला विपिन और होशियारपुर के गांव सरहाला कलां के अमृतपाल की तलाश में छापेमारी की जा रही है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। शंटू और रूबि से पुलिस की विशेष टीम पूछताछ करती रही। जल्दी ही दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed