फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए इस भोली सी दिखने वाली महिला को, कारनामा बहुत खतरनाक

Sun, 26 Feb 2017 10:21 PM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sun, 26 Feb 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
tripple murder at jalandhar, killed mother wife and her friend for girl friend
तजिंदर कौर उर्फ रूबी - फोटो : अमर उजाला
सूरत भोली भाली और उम्र भी 29 साल, शिक्षा डिप्लोमा इन कंप्यूटर एजुकेशन लेकिन इसने जो कारनामा किया है वो बहुत खतरनाक है, यकीं न हो तो देखिए...
tripple murder at jalandhar, killed mother wife and her friend for girl friend
जालंधर की तजिंदर कौर उर्फ रूबी
ये महिला है पंजाब के जालंधर की तजिंदर कौर उर्फ रूबी। कोई देखकर कह नहीं सकता कि यह वही रूबी है जिसने ट्रिपल मर्डर का पूरा तानाबाना बुना। तीन परिवारों को एक साथ उजाड़ दिया ताकि किसी तरह से वह करोड़पति लूंबा खानदान की बहू बन सके। उसके दिल की यह चाहत उसको सलाखों के पीछे ले आई। 
tripple murder at jalandhar, killed mother wife and her friend for girl friend
पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी और बहू का कत्ल
24 सितंबर 1988 को जमशेर के किसान बलजीत कौर के घर पैदा हुई तजिंदर कौर रूबी बचपन से ही ऊंची उड़ान उड़ना चाहती थी। गांव के पास स्थित एक अर्द्धसरकारी स्कूल से 12वीं पास करने के बाद रूबी को लगा कि उसके सपने विदेश जाकर पूरे हो सकते हैं। उसने 2009 में आईलेट्स की परीक्षा दी ताकि वह अच्छे बैंड हासिल कर न्यूूजीलैंड जा सके लेकिन उसके 5.5 बैंड ही आए। इस कारण उसका वीजा नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tripple murder at jalandhar, killed mother wife and her friend for girl friend
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
इसके बाद उसने खालसा कालेज जालंधर सिटी में डिप्लोमा इन कंप्यूटर में दाखिला ले लिया क्योंकि विदेशों में इसकी खासी डिमांड थी। डिप्लोमा पूरा करने के बाद दोबारा आईलेट्स की परीक्षा दी तो उसमें 6.5 बैंड आए और उसको लगा कि अब उसका सपना पूरा हो जाएगा। वह आसानी से विदेश चली जाएगी और वहां पर जाकर बेशुमार पैसा कमा लेगी। इसके बाद भी उसे वीजा नहीं मिला। इस बीच उसकी शादी सुखजीत सिंह के साथ हो गई। दोनों नौकरी के लिए कोशिश करने लगे। 
विज्ञापन
tripple murder at jalandhar, killed mother wife and her friend for girl friend
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
सुखजीत और तजिंदर रूबी को 2013 में जगजीत एंड कंपनी में नौकरी मिल गई। रूबी की पगार आठ हजार तो पति की पगार छह हजार रुपये थी। रूबी कैशियर के साथ-साथ फैक्टरी का लेखा जोखा भी रखती थी जबकि पति भी कैश क्लेक्शन में थे। दोनों ने सोढ़ल चौक के पास घर किराए पर ले लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed